50MP कैमरा वाले Oppo F33 Pro 5G की सेल आज से शुरू, जानें सबकुछ

Oppo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo F33 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo F33 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo का नया मिड रेंज स्मार्टफोन Oppo F33 Pro 5G आज से बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन में 7000mAh बैटरी और मीडियाटेक डाइमेंसिटी चिपसेट दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। यहां हम आपको Oppo F33 Pro 5G  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo F33 Pro 5G Price & Offers

Oppo F33 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 40,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन आज से बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और ओप्पो इंडिया की वेबसाइट पर उपलब्ध हो गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है।

Oppo F33 Pro 5G Features & Specifications

Oppo F33 Pro 5G में 6.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका फुल HD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट है।  यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69K रेटिंग से लैस है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 Max चिपसेट के साथ Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। यह फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो F33 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • The design of the back panel is unique and eye-catching
  • Long battery life
  • VC cooling ensures minimal throttling
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Underpowered chipset
  • Dual-LED flash masked as a ring light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

MediaTek Dimensity 6360 Max

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1080x2372 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F33 Pro 5G, Offers on Oppo F33 Pro 5G

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.