ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन 4 मई को होगा भारत में लॉन्च, इसमें हैं दो सेल्फी कैमरे

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 20 अप्रैल 2017 14:05 IST
ख़ास बातें
  • फोन में दो सेल्फी कैमरे होंगे, बिल्कुल ओप्पो एफ3 प्लस की तरह
  • एक सेंसर खुद की सेल्फी खींचने के लिए है और दूसरा वाइड एंगल कैमरा है
  • ओप्पो एफ3 में दमदार परफॉर्मेंस वाले हार्डवेयर को शामिल किया गया है
सेल्फी के दीवानों के लिए ओप्पो के पिटारे में फिर कुछ नया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने जानकारी दी है कि वह 4 मई को भारत में एक और 'सेल्फी एक्सपर्ट' हैंडसेट ओप्पो एफ3 को लॉन्च करेगी। याद रहे कि कंपनी ने मार्च महीने के आखिर में ओप्पो एफ3 प्लस को मार्केट में उतारा था।

नए स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 के बारे में अभी बहुत जानकारी नहीं उपलब्ध नहीं है। लेकिन कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि फोन में दो सेल्फी कैमरे होंगे, बिल्कुल ओप्पो एफ3 प्लस की तरह। एक सेंसर खुद की सेल्फी खींचने के लिए है और दूसरा वाइड एंगल कैमरा है जो ग्रुप सेल्फी के लिए बना है। कंपनी ने बताया है कि ओप्पो एफ3 में दमदार परफॉर्मेंस वाले हार्डवेयर को शामिल किया गया है। इसके सेल्फी कैमरे के बारे में कहा गया है कि नया एफ3 ग्रुप सेल्फी के लिए बना है। और इसके ब्यूटीफाई फंक्शन से ग्रुप सेल्फी और बेहतर हो जाएगा।
Advertisement

इसके अलावा कंपनी ने ओप्पो एफ3 के लिए बहु-प्रतीक्षित फिल्म बाहुबाली 2 के साथ साझेदारी भी की।

ओप्पो एफ3 प्लस की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दिया गया डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप। इस फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल 1/3.1 इंच सेंसर जबकि दूसरा 8 मेगापिक्सल सेंसर है। पहले सेंसर में 76.4 डिग्री वाइड-एंगल लेंस जबकि दूसरे सेंसर में 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस दिया गया है। इनसे 105 डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू ग्रुप सेल्फी ली जा सकती है। यूज़र अपनी जरूरत के मुताबिक लेंस का चुनाव कर सकते हैं। यह स्मार्टफोन स्मार्ट फेशियल रिकग्निशन फ़ीचर के साथ आता है जिससे यह अपने आप जरूरी लेंस का सुझाव देता है। स्मार्टफोन में कई दूसरे कैमरा फ़ीचर जैसे ब्यूटीफाई 4.0 ऐप, सेल्फी पैनोरमा, स्क्रीन फ्लैश और पाम शटर दिए गए हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo F3
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  4. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  9. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  10. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.