Oppo F29 Pro 5G के लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, जानें सबकुछ

Oppo कथित तौर पर Oppo F29 Pro 5G पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2025 14:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo कथित तौर पर Oppo F29 Pro 5G पर काम कर रहा है।
  • Oppo F29 Pro 5G में 6.7 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी।
  • Oppo F29 Pro 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलेगा।

Oppo F27 Pro+ में 6.7 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo कथित तौर पर Oppo F29 Pro 5G पर काम कर रहा है। दिसंबर 2024 में मॉडल नंबर CPH2705 वाले एक Oppo स्मार्टफोन को भारत के BIS सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। इस हफ्ते की शुरुआत में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन के जरिए पता चला था कि मार्केट में आने पर CPH2705 को Oppo F29 Pro 5G कहा जाएगा। टिपस्टर सुधांशु अंबोरे की एक नई लीक से F29 Pro 5G  स्पेसिफिकेशन का पता चला है। आइए Oppo F29 Pro 5G के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo F29 Pro 5G Specifications (Expected)


टिपस्टर के अनुसार, Oppo F29 Pro 5G में 6.7 इंच की क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट मिलेगा। इस फोन में LPDDR4x रैम और UFS 3.1 स्टोरेज दी जाएगी। F29 Pro 5G में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी होगी। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। आखिर में लीक में साफ किया गया है कि फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलेगा।

पिछले साल Oppo ने Pro वर्जन को छोड़कर दो F-सीरीज फोन Oppo F27 और F27 Pro+ लॉन्च किए थे। F27 Pro+ चीन एक्सक्लूसिव Oppo A3 Pro का रीब्रांडेड वर्जन था। F29 Pro के लीक हुए स्पेसिफिकेशंस से पता चला है कि यह Oppo A5 Pro का रीबैज वर्जन हो सकता है, जो दिसंबर 2024 में चीन में लॉन्च हुआ था। फिलहाल इस पर कोई स्पष्टता नहीं है कि ब्रांड F29 Pro के बाद F29 सीरीज में और फोन शामिल करेगा या नहीं। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में और ज्यादा पता चलेगा। ​​Oppo F29 Pro 5G की बात है तो इसके भारत में इस महीने के आखिर में या अप्रैल में लॉन्च होने की उम्मीद है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  4. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  3. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  4. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  6. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  7. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  8. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  9. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  10. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.