Oppo F25 Pro 5G होगा 29 फरवरी को लॉन्च, Amazon पर मिलेगा, जानें सबकुछ

Oppo F25 Pro 5G में एक पंच-होल डिस्प्ले होगी जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड लग रही है।

Oppo F25 Pro 5G होगा 29 फरवरी को लॉन्च, Amazon पर मिलेगा, जानें सबकुछ

Photo Credit: Oppo

Oppo F25 Pro 5G में एक पंच-होल डिस्प्ले होगी।

ख़ास बातें
  • Oppo F25 Pro 5G में एक पंच-होल डिस्प्ले होगी।
  • Oppo F25 Pro 5G फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड लग रही है।
  • Oppo F25 Pro 5G में ट्रिपल-कैमरा यूनिट और एक एलईडी फ्लैश है।
विज्ञापन
Oppo कथित तौर पर Oppo F25 Pro 5G पर काम कर रही है। बीते कुछ हफ्तों से अफवाह है कि भारत को जल्द ही F-सीरीज Oppo स्मार्टफोन मिलेगा। आज ब्रांड ने ऑफिशियल तौर पर पुष्टि की कि Oppo F25 Pro 5G को भारत में 29 फरवरी को पेश किया जाएगा। Amazon पर उपलब्ध इसकी माइक्रोसाइट से इसके डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है।


Oppo F25 Pro 5G का डिजाइन


माइक्रोसाइट पर उपलब्ध ऑफिशियल फोटो की पुष्टि हुई है कि Oppo F25 Pro 5G में एक पंच-होल डिस्प्ले होगी जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ इंटीग्रेटेड लग रही है। स्मार्टफोन के रियर पैनल में ट्रिपल-कैमरा यूनिट और एक एलईडी फ्लैश है। इसे दो कलर मैरून और लाइट ब्लू कलर में बेचा जाएगा। इन वेरिएंट्स के मार्केटिंग शेड्स अभी तक पता नहीं चले हैं।


Oppo F25 Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Oppo ने अभी तक Oppo F25 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। अफवाहों से पता चला है कि Oppo Reno 11F 5G का एक संशोधित या रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है, जो कुछ साउथ ईस्ट एशियाई बाजारों में उपलब्ध है। Reno 11F 5G में 6.7 इंच की Amoled डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में डाइमेंशिटी 7050 चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर काम करता है। 

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Reno 11F 5G में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo F25 Pro 5G के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बीते साल आए Oppo F23 5G की कीमत 24,999 रुपये थी, वहीं F25 Pro की कीमत 30,000 रुपये थी। यह अभी साफ नहीं है कि ब्रांड F25 का नॉन प्रो वर्जन ला रही है या नहीं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  2. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  4. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  5. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  6. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  7. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  8. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  9. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  10. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »