64MP कैमरा, 4500mAh बैटरी से लैस होंगे OPPO F21 Pro और F21 Pro 5G फोन! कीमत भी जानें

कंपनी 12 अप्रैल को OPPO F21 Pro और F21 Pro 5G को पेश करेगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2022 09:55 IST
ख़ास बातें
  • OPPO F21 Pro का MOP 22,000 रुपये होने का दावा है
  • F21 Pro 5G का MOP 26,000 रुपये होगा
  • 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा इन स्‍मार्टफोन्‍स में

OPPO F21 Pro के 4G मॉडल में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा।

Photo Credit: Oppo

स्‍मार्टफोन ब्रैंड ओपो (OPPO) इंडियन मार्केट में जल्‍द दो स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने जा रहा है। लॉन्‍च से पहले इन फोन्‍स के स्‍पेसिफ‍िकेशंस को लेकर दावा किया गया है। कंपनी 12 अप्रैल को OPPO F21 Pro और F21 Pro 5G को पेश करेगी। दो जानेमाने टिपस्‍टर ने इन फोन्‍स के फीचर्स और कीमतों को लेकर जानकारी शेयर की है। दावों पर भरोसा करें, तो ओपो की ये डिवाइस एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 64 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा और 4500mAh बैटरी जैसी खूबियों से लैस हो सकती हैं। फीचर्स से तो ऐसा लगता है कि ये स्‍मार्टफोन बाकी मार्केट्स में उपलब्ध OPPO Reno7 4G और Reno7 Z 5G का रीब्रैंडेड वर्जन हैं।  

टिपस्‍टर सुधांशु अंभोरे ने F21 Pro के 4G और 5G मॉडलों के स्‍पेक्‍स शेयर किए हैं, वहीं टिपस्टर अभिषेक यादव ने दोनों डिवाइसेज की प्राइसिंग के बारे में बताया है। 
Advertisement
 

ये हो सकते हैं दाम 

OPPO F21 Pro का MOP (मार्केट ऑपरेटिंग प्राइस) 22,000 रुपये होने का दावा है, जबकि F21 Pro 5G का MOP 26,000 रुपये होगा।
 

OPPO F21 Pro में हो सकती हैं ये खूबियां 

दावों पर भरोसा करें, तो OPPO F21 Pro के 4G मॉडल में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह फुल HD+ रेजॉलूशन के साथ ही 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है। इसे सपोर्ट करने के लिए 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का माइक्रोलेंस सेंसर फोन में मिलेंगे। इस तरह यह एक ट्रिपल रियर कैमरा डिवाइस होगी। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिए जाने का दावा है, जिसमें सोनी का सेंसर होगा। कहा जा रहा है कि यह डिवाइस एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी, जिस पर ColorOS 12.1 UI की लेयर होगी। 

फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर दिए जाने का दावा है। रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन को लेकर फ‍िलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि बैटरी 4,500mAh की होगी, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। डिवाइस का वजन 175 ग्राम होगा और यह कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज जैसे कलर ऑप्‍शंस में आएगी। 
Advertisement
 

OPPO F21 Pro 5G में मिल सकते हैं ये फीचर

कहा जा रहा है कि OPPO F21 Pro के 5G मॉडल में भी 6.43 इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले होगा। हालांकि रिफ्रेश रेट 60Hz ही होगा। फोन में 64 मेगापिक्‍सल के मेन कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ और  2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा मिलने की बात कही गई है, लेकिन फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलेगा, जो इसके 4G मॉडल में 32 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। 

यह डिवाइस भी एंड्रॉयड 12 ऑपरेटिंग सिस्‍टम पर चलेगी, जिस पर ColorOS 12.1 की लेयर होगी। प्रोसेसर के मामले में फोन आगे होगा, क्‍योंकि यह स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर से लैस होगा। 4500mAh बैटरी के साथ पैक होकर आने वाली इस डिवाइस में 33 वॉट रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। 173 ग्राम वजन वाला यह फोन ओपो ग्लो डिजाइन को सपोर्ट करेगा और रेनबो स्पेक्ट्रम और कॉस्मिक ब्लैक कलर्स में आएगा। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  4. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.