Oppo F17 Pro जल्द लॉन्च होगा भारत में, टीज़र ज़ारी

Oppo India के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए टीज़र के मुताबिक, Oppo F17 Pro मेटल फिनिश्ड बिल्ड के साथ आएगा। किनारे घुमावदार होंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 अगस्त 2020 14:54 IST
ख़ास बातें
  • फोन 220 डिग्री एज डिज़ाइन के साथ आएगा
  • ई-कॉमर्स साइट से Oppo F17 की ओर भी इशारा मिलता है
  • माइक्रोसाइट का टाइटल है Oppo F17 सीरीज़
Oppo F17 Pro को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए टीज़र ज़ारी किया है। नए स्मार्टफोन के बारे में साल 2020 का सबसे स्लीक फोन होने का दावा है। इसकी मोटाई 7.48 मिलीमीटर है। टीज़र पोस्ट के अलावा Amazon India ने ओप्पो एफ17 प्रो के लिए एक माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया है। हैंडसेट कंपनी की एफ सीरीज का लेटेस्ट फोन होगा। इससे पहले जनवरी महीने में Oppo F15 को मार्केट में उतारा गया था।

Oppo India के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट किए गए टीज़र के मुताबिक, Oppo F17 Pro मेटल फिनिश्ड बिल्ड के साथ आएगा। किनारे घुमावदार होंगे। फोन का वज़न 164 ग्राम होगा और बॉडी बेहद ही स्लीक होगी। मोटाई 7.48 मिलीमीटर होगी।
Advertisement
 

टीज़र पोस्टर ट्वीट करने के बाद Oppo ने प्रेस नोट के ज़रिए मीडिया को ओप्पो एफ17 प्रो को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी। इस प्रेस नोट में फोन के किसी स्पेसिफिकेश का तो ज़िक्र नही था। लेकिन यह ज़रूर बताया गया कि फोन 220 डिग्री एज डिज़ाइन के साथ आएगा।

Amazon.in पर लाइव माइक्रोसाइट में ओप्पो एफ17 प्रो एक तरफ से नज़र आ रहा है। इसके अलावा इस ई-कॉमर्स साइट से Oppo F17 की ओर भी इशारा मिलता है। क्योंकि माइक्रोसाइट का टाइटल है Oppo F17 सीरीज़।
Advertisement

Oppo ने अभी नए स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान नहीं किया है। लेकिन इतना तय है कि ओप्पो एफ17 प्रो भारत में लॉन्च से बहुत दूर नहीं है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo F17 Pro, Oppo F17, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.