Oppo F11 Pro हुआ सस्ता, Oppo F11 की भी कीमत हुई कम

Oppo F11 Pro के 64 जीबी वेरिएंट को 22,990 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट को 23,990 रुपये में बेचा जाएगा। यानी कंपनी ने Oppo F11 Pro के दोनों वेरिएंट के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की है।

Oppo F11 Pro हुआ सस्ता, Oppo F11 की भी कीमत हुई कम
ख़ास बातें
  • Oppo F11 Pro को मार्च महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था
  • Oppo F11 की कीमत पहली सेल से पहले ही 2,000 रुपये कम हुई
  • 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर से लैस है दोनों Oppo स्मार्टफोन
विज्ञापन
Oppo ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट Oppo F11 Pro की कीमत कम करने का फैसला किया है। जानकारी मिली है कि ओप्पो एफ11 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 22,990 रुपये में बेचा जाएगा। जबकि इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी मॉडल का नया दाम 23,990 रुपये होगा। यानी कंपनी ने Oppo F11 Pro के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती करने का फैसला किया है। दूसरी तरफ, मार्च महीने में आयोजित लॉन्च इवेंट में Oppo F11 Pro के साथ Oppo F11 को भी पेश किया गया था। लेकिन इसकी सेल अब तक शुरू नहीं हुई है। खबर है कि कंपनी इस हैंडसेट को भी सस्ते दाम में जल्द ही उपलब्ध करा देगी।

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने ट्वीट करके हैंडसेट की कीमत कम किए जाने की जानकारी सबसे पहले दी। दावा किया गया कि Oppo F11 Pro के 64 जीबी वेरिएंट को 22,990 रुपये और 128 जीबी वेरिएंट को  23,990 रुपये में बेचा जाएगा। यानी कंपनी ने Oppo F11 Pro के दोनों वेरिएंट के दाम में 2,000 रुपये की कटौती की है। इस बीच Oppo ने गैजेट्स 360 को नए कीमतों की पुष्टि कर दी है।

Oppo F11 Pro को मार्च महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। इस वक्त कंपनी ने 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,990 रुपये में पेश किया था। फिर कंपनी ने बीते हफ्ते ही 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चुपचाप 25,990 रुपये में उपलब्ध करा दिया। चौंकाने वाली बात है कि कंपनी ने लॉन्च के हफ्ते भर के अंदर हैंडसेट की कीमत कम करने का फैसला किया है।

इसके अलावा महेश टेलीकॉम ने यह भी दावा किया कि Oppo भारतीय मार्केट में Oppo F11 को 17,990 रुपये की कीमत में बेचने को तैयार है। ऑफलाइन मार्केट में प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो एफ11 को ओप्पो एफ11 प्रो के साथ 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन आधिकारिक लॉन्च के बाद यह पहला मौका होगा जब हैंडसेट को मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। Oppo ने Gadgets 360 को बताया है कि Oppo F11 की कीमत वाकई में 17,990 रुपये कर दी गई है। लेकिन इसकी उपलब्धता को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
 

Oppo F11 Pro, F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

ओप्पो एफ11 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Oppo F11 Pro वाले ही हैं। लेकिन इसमें प्रो वेरिएंट की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। इसकी जगह वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। सेंसर 16 मेगापिक्सल का ही है। यह डबल ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध होगा। यह 4,020 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »