Redmi Note 7 Pro, Vivo Y17, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 7s: स्मार्टफोन जो इस महीने हुए सस्ते

Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Redmi Y3, Redmi 7, Vivo Y15 (2019), Vivo Y17, Oppo F11, Oppo F11 Pro, Poco F1, और Vivo V15 Pro की कीमतों में बदलाव किया गया।

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 31 अगस्त 2019 19:03 IST
ख़ास बातें
  • नोकिया 6.1 प्लस और नोकिया 7.1 नई कीमतों में नोकिया ई-स्टोर पर उपलब्ध
  • 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस हैं रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो
  • तीन रियर कैमरे से लैस हैं वीवो वाई17 और वीवो वाई15 (2019)

Redmi Note 7 Pro, Vivo Y17, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 7s अब सस्ते बिकते हैं

त्योहारी सीज़न बेहद ही करीब हैं। ऐसे में स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती किया जाना आम बात है। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको सस्ते स्मार्टफोन खरीदने के लिए त्योहारी सीज़न में होने वाली सेल का इंतज़ार करना होगा। आप चाहें तो आज की तारीख में कई लोकप्रिय स्मार्टफोन को सस्ते में खरीद सकते हैं। अच्छी बात यह है कि आप पर सेल की भी कोई बंदिश नहीं है। क्योंकि अगस्त महीने में नोकिया, शाओमी, वीवो और ओप्पो जैसे ब्रांड ने अपने हैंडसेट की कीमत में स्थाई कटौती करने का फैसला किया।

अगस्त महीने में Nokia 7.1, Nokia 6.1 Plus, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S, Redmi Y3, Redmi 7, Vivo Y15 (2019), Vivo Y17, Oppo F11, Oppo F11 Pro, Poco F1, और Vivo V15 Pro स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव किया गया।
 

Nokia 7.1

नोकिया 7.1 की कीमत को घटाकर 12,999 रुपये कर दिया गया है। हैंडसेट को भारत में 19,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि अप्रैल में कीमत में कटौती के बाद यह 17,999 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

Nokia 6.1 Plus

नोकिया 6.1 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में कटौती के बाद अब यह 11,999 रुपये, जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि पिछले साल नोकिया 6.1 प्लस के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 15,999 रुपये तो वहीं इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को 18,499 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था।
 

Redmi Note 7S

शाओमी रेडमी नोट 7एस के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अब 9,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस वेरिएंट को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद रेडमी नोट 7एस के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जाएगा। पहले यह वेरिएंट 12,999 रुपये में बिकता था।
Advertisement
 

Redmi Note 7 Pro

कंपनी ने अपने सबसे लोकप्रिय रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब यह 14,999 रुपये में उपलब्ध है। अहम खासियतों की बात करें तो रेडमी नोट 7 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Redmi Y3 और Redmi 7

शाओमी रेडमी वाई3 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसकी कीमत में भी बदलाव किया गया है। यह 8,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ने Redmi 7 के 2 जीबी और 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में 500-500 रुपये की कटौती की है। ये क्रमशः 7,499 रुपये और 8,499 रुपये में बिकेंगे।
 

Vivo Y15 (2019)

वीवो वी15 (2019) को अब 12,990 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन का एक मात्र वेरिएंट 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला है। इसके दो कलर वेरिएंट हैं- एक्वा ब्लू और बर्गंडी रेड। हैंडसेट नई कीमत में फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया, पेटीएम, टाटा क्लिक और वीवो इंडिया स्टोर पर उपलब्ध है।
Advertisement
 

Vivo Y17

वीवो वाई17 को अब 14,990 रुपये में बेचा जाएगा। पहले इसकी कीमत 15,990 रुपये थी। मई महीने भी इसकी कीमत कम हुई थी। कंपनी ने उस वक्त हैंडसेट को 17,990 रुपये के बजाय 15,990 रुपये में बेचने का फैसला किया था। वाई17 को नई कीमत में अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और वीवो ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है।
 

Oppo F11

ओप्पो ने इस साल ओप्पो एफ11 को भारतीय मार्केट में उतारा था। स्मार्टफोन की कीमत में 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है। ओप्पो एफ11 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,990 रुपये में बेचा जा रहा है। पहले यह हैंडसेट 17,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध था।

इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले 19,990 रुपये में बेचा जाता था लेकिन अब कटौती के बाद यह वेरिएंट 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि लॉन्च के बाद से ओप्पो एफ11 की कीमत में यह दूसरी कटौती है। नई कीमत के साथ ओप्पो एफ11 अब फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Oppo F11 Pro

इस साल मार्च में ओप्पो एफ11 के साथ ओप्पो एफ11 प्रो (रिव्यू) को भी भारत में लॉन्च किया गया था। इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 23,990 रुपये के बजाय अब 21,990 रुपये में बेचा जा रहा है। याद करा दें कि, ओप्पो एफ11 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में जून माह में बदलाव किया गया था और अब यह 20,990 रुपये में उपलब्ध है।
 

Poco F1

डुअल-सिम वाला शाओमी पोको एफ1 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस है जो लिक्विडकूल टेक्नोलॉजी के साथ आता है। कीमत में कटौती के बाद अब पोको एफ1 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 20,999 रुपये के बजाय 18,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वहीं, 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 22,999 रुपये में उपलब्ध है।
Advertisement

याद करा दें कि पहले इस वेरिएंट का दाम 27,999 रुपये था। यह कटौती पोको एफ1 के स्टेंडर्ड और आर्मर्ड एडिशन के लिए है। कंपनी ने पोको एफ1 के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है।
    

Vivo V15 Pro

वीवो वी15 प्रो के दोनों ही वेरिएंट की कीमतों में बदलाव किया गया है। वीवो वी15 प्रो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 675  प्रोसेसर, तीन रियर कैमरे, पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 23,990 रुपये हो गई है। वहीं, 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 26,990 रुपये में उपलब्ध है।

याद करा दें कि वीवो वी15 प्रो के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 29,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि इसके 6 जीबी रैम वेरिएंट को फरवरी माह में 28,990 रुपये में उतारा गया था। हालांकि, वीवो वी15प्रो के 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत में मई माह में कटौती की गई थी। कटौती के बाद यह 26,990 रुपये में बेचा जा रहा था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo F11, Oppo F11 Pro, Poco F1, Vivo V15 Pro, Xiaomi, Poco, Oppo, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.