• होम
  • मोबाइल
  • फ़ीचर
  • Realme X, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन

Realme X, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन

20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में नया 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है।

Realme X, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन

Realme X, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7S: 20,000 रुपये से कम में बिकने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है
विज्ञापन
20,000 रुपये से कम के प्राइस सेगमेंट में नया 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो हमारा आज का यह लेख खास आप लोगों के लिए है। आज हम अपने लेख के माध्यम से आपको इस विषय में जानकारी मुहैया कराएंगे कि मार्केट में ऐसे कौन-कौन से मोबाइल बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जो 20,000 रुपये से कम के बजट में 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ आते हैं। हम साफ कर दें कि ये 20,000 रुपये से कम में मिलने वाले 48 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर से लैस स्मार्टफोन की एक लिस्ट मात्र है, इसमें कहीं भी हम यह नहीं कह रहे हैं कि इसमें से कौन सा स्मार्टफोन बेहतर है।
 

Redmi Note 7 Pro

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 48 मेगापिक्सल कैमरा, 4,000 एमएएच बैटरी और 6 जीबी तक रैम के साथ आता है। रेडमी नोट 7 प्रो के तीन वेरिएंट उपलब्ध हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाता है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 14,999 रुपये में बेचा जाता है।


रेडमी नोट 7 प्रो के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है।

इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 

Realme X

रियलमी एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। रियलमी एक्स (रिव्यू) की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा।

डुअल-सिम (नैनो) वाले रियलमी एक्स में 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है।

पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 

Redmi Note 7S

रेडमी नोट 7एस (रिव्यू) की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 11,999 रुपये में बेचा जाता है। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में मिलते हैं।

रेडमी नोट 7एस के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है।
 

Motorola One Vision

मोटोरोला वन विज़न (रिव्यू) के अहम खासियतों की बात करें तो यह होल-पंच सेल्फी कैमरा, 21:9 डिस्प्ले और Samsung एक्सीनॉस 9609 प्रोसेसर से लैस है। भारत में मोटोरोला वन विज़न की कीमत 19,999 रुपये तय की गई है। इस दाम में मोटोरोला वन विज़न का 4 जीबी रैम+ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाता है। Motorola One Vision के दो कलर वेरिएंट हैं- ब्रॉन्ज ग्रेडिएंट और सेफायर ग्रेडिएंट।

डुअल सिम (नैनो) वाले मोटोरोला वन विज़न फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2520 पिक्सल) डिस्प्ले है, 21:9 सिनेमाविज़न आस्पेक्ट रेशियो के साथ। अब बात डुअल रियर कैमरा सेटअप की। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा काम करेगा। फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Motorola One Vision की बैटरी 3,500 एमएएच की है और यह 15 वाट टर्बोपावर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। मोटोरोला वन विज़न में फेस अनलॉक सपोर्ट, एफएम रेडियो, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5, जीपीएस, रियर फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट शामिल है।
 

Oppo F11

ओप्पो एफ11 की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। ओप्पो एफ11 की भारत में कीमत 16,990 रुपये है, इस दाम में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।

ओप्पो एफ11 के कुछ अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,020 एमएएच बैटरी दी गई है।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी (वाी-फाई 5), ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »