Oppo F11 Pro का हैंड्स ऑन वीडियो लीक, डिज़ाइन की मिली झलक

Oppo के अगले हैंडसेट Oppo F11 Pro को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने इस फोन के संबंध में कई टीज़र ज़ारी किए हैं। अब फोन का हैंड्स ऑन वीडियो लीक हुआ है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 22 फरवरी 2019 15:45 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो को Boby Do नाम के एक ट्विटर यूज़र द्वारा साझा किया गया
  • ओप्पो एफ11 प्रो में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ आएगा Oppo F11 Pro
Oppo के अगले हैंडसेट Oppo F11 Pro को 5 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने इस फोन के संबंध में कई टीज़र ज़ारी किए हैं। अब फोन का हैंड्स ऑन वीडियो लीक हुआ है। इस वीडियो में फोन के फ्रंट और बैक पैनल दिख रहा है। हैंड्स ऑन वीडियो में ग्रेडिएंट फिनिश के साथ प्रीमियम ग्रेड वाला बैक पैनल नज़र आ रहा है। इसके अलावा डुअल कैमरा सेटअप के साथ पॉप अप सेल्फी कैमरा के पोज़ीशन की भी झलक मिली है। अफसोस कि इस वीडियो में पॉप-अप सेल्फी कैमरे को काम करते हुए नहीं दिखाया गया है।

वीडियो को Boby Do नाम के एक ट्विटर यूज़र द्वारा साझा किया गया है। यह वीडियो 4 सेकेंड का है जिसमें Oppo F11 Pro का फ्रंट और बैकपैनल नज़र आ रहा है। फ्रंट में सिर्फ डिस्प्ले है। फोन का कैमरा ऐप एक्टिव है। अफसोस कि इस वक्त रियर कैमरा काम में है, ना कि सेल्फी कैमरा। इस कारण से पॉप-अप सेल्फी कैमरा का मैकनिज़्म फ्रेम के भीतर छिपा रहता है। पर्पल ग्रेडिएंट रियर पैनल है जो ग्लॉसी फिनिश के साथ आता है। डुअल रियर कैमरा सेटअप वर्टिकल पोज़ीशन में है। इसके साथ फ्लैश और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

वीडियो से हमें फोन के डिज़ाइन का भी पता चला है जो पुरानी रिपोर्ट्स और टीज़र्स से मेल खाते हैं। ओप्पो की वेबसाइट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट फोटोग्राफी करेगा। इसके अलावा पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप और एलईडी फ्लैश है। कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल के सेंसर को जगह मिली है। Oppo का दावा है कि एआई की मदद से यह क्वालिटी तस्वीरें खींचेगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा।

कंपनी ने बताया है कि यह फोन इनहांस्ड लो लाइट फोटोग्राफी के लिए सुपर नाइट मोड के साथ आएगा। इसके अतिरिक्त ओप्पो एफ11 प्रो में VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, बिना नॉच वाला डिस्प्ले और बेहद ही कम बेज़ल होंगे। यह 3डी ग्रेडिएंट केसिंग के साथ आएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  2. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  3. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  5. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  6. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  7. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.