Oppo F11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स के बारे में

Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro की भारत में बिक्री शुरू हो गई है।

Oppo F11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स के बारे में

Oppo F11 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें ऑफर्स के बारे में

ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है
  • ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत 24,990 रुपये है
  • Oppo F11 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo का नया स्मार्टफोन Oppo F11 Pro की भारत में बिक्री शुरू हो गई है। Oppo F11 Pro स्मार्टफोन आज से ऑनलाइन के अलावा देशभर के सभी ओप्पो स्टोर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद करा दें कि ओप्पो एफ11 प्रो स्मार्टफोन को इस माह के शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Oppo F11 Pro स्मार्टफोन के साथ Oppo F11 को भी भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। आइए अब आपको ओप्पो एफ11 प्रो स्मार्टफोन की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में बताते हैं।
 

Oppo F11 Pro की भारत मे कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Oppo F11 Pro को भारत में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। फोन को ऑरोरा ग्रीन और थंडर ब्लैक रंग में पेश किया गया है। बिक्री 15 मार्च से शुरू होगी। Oppo F11 Pro को Amazon, Flipkart, पेटीएम मॉल और स्नैपडील पर बेचा जाएगा। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ओप्पो अपने इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक देगी। 3,400 रुपये का पेटीएम कैशबैक पाया जा सकता है। जियो की ओर से 4,900 रुपये का फायदा मिलेगा।
 

Oppo F11 Pro स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मार्केट में Oppo F11 Pro की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी। रेडमी का यह हैंडसेट भी 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। यह फोन 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
डिस्प्ले6.53 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का बजट T5 Lite फोन 6500mAh बैटरी और 256GB तक स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च, कीमत ₹20 हजार से कम!
  2. Zomato को-फाउंडर ने बताई माथे पर चिपकने वाली डिवाइस की लॉन्च डेट, Rs 1 लाख के करीब होगी कीमत!
  3. अब OTP वेरिफिकेशन हुआ पुराना, Vodafone लाया नया तरीका, फ्रॉड का खतरा होगा खत्म
  4. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  6. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  7. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  8. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  9. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  10. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »