8GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Oppo A77s स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Oppo A77s : फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच LCD डिस्प्ले है।

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2022 17:21 IST
ख़ास बातें
  • फोन को को सनसेट ऑरेंज और स्‍टारी ब्‍लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है
  • इसे 7 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा
  • फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है

Oppo A77s : Oppo A77s की कीमत इंडिया में 17,999 रुपये में तय की गई है।

Oppo A77s स्‍मार्टफोन को गुरुवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह लेटेस्‍ट मिड-रेंज स्मार्टफोन, स्नैपड्रैगन 680  प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच LCD डिस्प्ले है। यह 50 मेगापिक्सल के AI डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Oppo A77s को सनसेट ऑरेंज और स्‍टारी ब्‍लैक कलर ऑप्शन में लाया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसे 7 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। 
 

Oppo A77s के इंडिया में प्राइस और उपलब्‍धता 

Oppo A77s की कीमत इंडिया में 17,999 रुपये में तय की गई है। इसे 8GB + 128GB स्टोरेज ऑप्‍शन में लाया गया है। फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्‍स के जरिए सनसेट ऑरेंज और स्‍टारी ब्लैक कलर ऑप्‍शंस में 7 अक्टूबर से खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

इस फोन पर कंपनी ने 10 फीसदी कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है। क्रेडिट और डेबिट कार्ड ट्रांजैक्‍शंस के जरिए इसका फायदा उठाया जा सकता है। 
 

Oppo A77s के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Oppo A77s एक डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट वाला हैंडसेट है। यह Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.56 इंच का एचडी+ (720x1,612 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। फोन में स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम का सपोर्ट मिलता है। 
Advertisement

Oppo A77s डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसमें f/1.8 अपर्चर लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा मिलता है। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

फोन में 128GB इनबिल्ट स्टोरेज दिया गया है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। Oppo A77s में कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में डुअल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ v5.0, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक  दिया गया है। फिंगरप्रिंट सेंसर भी फोन में मिलता है। यह डिवाइस 33W सुपरवूक चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी से लैस है। 7 अक्टूबर से बिक्री के लिए आ रहे इस फोन को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। अगर आप क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्‍तेमाल करते हैं, तो 10 फीसदी कैशबैक पा सकेंगे। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1612x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.