• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • OPPO का सस्ता स्मार्टफोन A77 लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार ऑफर्स

OPPO का सस्ता स्मार्टफोन A77 लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार ऑफर्स

कीमत की बात की जाए तो OPPO A77 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 197 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 15,499 रुपये है।

OPPO का सस्ता स्मार्टफोन A77 लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ धमाकेदार ऑफर्स

Photo Credit: OPPO

OPPO A77 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • OPPO A77 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • OPPO A77 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है।
  • OPPO A77 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
OPPO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन OPPO A77 पेश कर दिया है। यह नया मिड रेंज स्मार्टफोन कई शानदार स्पेसिफिकेशंस जैसे कि HD+ डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा और बड़ी बैटरी से लैस है। यहां हम आपको ओप्पो ए77 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OPPO A77 के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात की जाए तो OPPO A77 में 6.56 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन HD+ 720 x 1600 पिक्सल है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में Helio G35 चिपसेट प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 4GB RAM, 4GB एक्सटेंडेड RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। आपको बता दें कि इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड ColorOS 12.1 के साथ आता है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, LED फ्लैश के साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो या डेप्थ सेंसर दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में स्टीरियो स्पीकर और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
 

OPPO A77 की भारत में कीमत


कीमत की बात की जाए तो OPPO A77 के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 197 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 15,499 रुपये है। जो ग्राहक इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक कार्ड के जरिए खरीदते हैं तो वह 10 प्रतिशत तक कैशबैक पा सकते हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OPPO A77, OPPO A77 Price, Cheapest Smartphone
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »