Oppo A6 Max: 7000mAh बैटरी, 8GB रैम और OLED डिस्प्ले के साथ आया नया ओप्पो फोन, जानें कीमत

Oppo A6 Max की मुख्य खासियतें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, OLED डिस्प्ले, वेपल कूलिंग सिस्टम और 80W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh बैटरी है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 1 सितंबर 2025 14:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 Max की शुरुआती कीमत CNY 1,599 (लगभग 23,500 रुपये) रखी गई है
  • फोन में 6.8-इंच OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और Crystal Shield Glass
  • Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर, 8GB RAM + 256GB स्टोरेज शामिल

Oppo A6 Max की कीमत CNY 1,599 (लगभग 23,500 रुपये) रखी गई है

Photo Credit: MobileDokan

Oppo ने अपनी A-सीरीज में कथित तौर पर नया स्मार्टफोन Oppo A6 Max जोड़ा है। यह फोन फिलहाल चीन में लॉन्च हुआ है और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल में आता है। इसे ओप्पो ने फिलहाल ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया है और यह कंपनी की बांग्लादेश के लिए वेबसाइट पर भी कमिंग सून के रूप में लिस्टेड है। फोन दो कलर ऑप्शन में आता है और इसकी मुख्य खासियतें Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट, OLED डिस्प्ले, वेपल कूलिंग सिस्टम और 80W चार्जिंग सपोर्ट करने वाली 7000mAh बैटरी है।

रिपोर्ट्स का कहना है कि Oppo A6 Max की कीमत CNY 1,599 (लगभग 23,500 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इसे Kuaishou प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया है, लेकिन Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट या Weibo हैंडल पर अभी तक इसकी घोषणा नहीं की गई है।

Advertisement

दिलचस्प बात यह है कि Oppo A6 Max को बांग्लादेश की MobileDokan साइट पर भी 'Coming Soon' टैग के साथ लिस्ट किया गया है, जहां इसे Blue और White कलर ऑप्शंस में देखा गया है।

Oppo A6 Max में 6.8-इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,280×2,800 पिक्सल है। यह पैनल 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले को Crystal Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है। फोन को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 8GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

Advertisement

Oppo A6 Max में 5,200 sq mm vapour chamber (VC) कूलिंग सिस्टम दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड GPS, Beidou और NFC सपोर्ट मिलता है। यह IP66, IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ आता है और SGS हाई-टेम्परेचर ऑपरेशन सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुका है।

Oppo A6 Max में बड़ी 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन की मोटाई 7.7mm और वजन 198 ग्राम है।

Oppo A6 Max की कीमत कितनी है?

Oppo A6 Max चीन में CNY 1,599 (लगभग 23,500 रुपये) में लॉन्च हुआ है, जो 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है।

Advertisement

Oppo A6 Max भारत में कब लॉन्च होगा?

कंपनी ने भारत लॉन्च को लेकर अभी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है, लेकिन इसे जल्द ही बांग्लादेश और अन्य बाजारों में लाने की तैयारी है।

Oppo A6 Max का डिस्प्ले कैसा है?

इसमें 6.8-इंच OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,600 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Oppo A6 Max का कैमरा सेटअप कैसा है?

फोन में 50MP प्राइमरी सेंसर + 2MP सेकेंडरी लेंस का डुअल कैमरा सेटअप है, जबकि सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Advertisement

Oppo A6 Max की बैटरी कितनी है?

इसमें 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Oppo A6 Max में कौन सा प्रोसेसर मिलता है?

यह फोन Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट पर चलता है।

Oppo A6 Max की बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

फोन को IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग्स मिली हैं, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। साथ ही इसमें SGS हाई-टेम्परेचर ऑपरेशन सर्टिफिकेशन भी है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.