Oppo A5s के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीर भी आई सामने

हाल ही में आई एक रिपोर्ट को सही मानें तो Oppo की बजट ए सीरीज़ का नया हैंडसेट Oppo A5s होगा। यह कंपनी के Oppo A3s का अपग्रेड होगा। संभवतः Oppo A5 का नया अवतार।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 13 मार्च 2019 15:07 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5s में 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिए जाने की खबर
  • ओप्पो ए5एस के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा
  • Oppo A5s का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सार्वजनिक
हाल ही में आई एक रिपोर्ट को सही मानें तो Oppo की बजट ए सीरीज़ का नया हैंडसेट Oppo A5s होगा। यह कंपनी के Oppo A3s का अपग्रेड होगा। संभवतः Oppo A5 का नया अवतार। ताज़ा लीक से फोन के डिज़ाइन का खुलासा हुआ है और इसके अलावा कुछ स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हुए हैं।

भारत की टेक्नोलॉजी वेबसाइट MySmartPrice ने Oppo A5s का रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) सार्वजनिक किया है। इसके अलावा Oppo A5s के स्पेसिफिकेशन के बारे में भी बताया है। फोन का डिज़ाइन मौज़ूदा हैंडसेट ओप्पो ए5 से थोड़ा अलग होगा। नया हैंडसेट वाटरड्रॉप नॉच के साथ आएगा। यानी ज़्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेशियो। तस्वीर से यह भी खुलासा हुआ है कि फोन में पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। बता दें कि ओप्पो ए5एस बीते साल अगस्त में लॉन्च किए गए ओप्पो ए5 का ही नया अवतार होगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Oppo A5s की मोटाई 8.2 मिलीमीटर है और इसका वज़न 170 ग्राम। फोन रेड, ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन रंग में आएगा। वैसे, आधिकारिक ऐलान का इंतज़ार करना ज़्यादा बेहतर होगा। फोन में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। रैम के तीन वेरिएंट होंगे- 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प होंगे- 32 जीबी और 64 जीबी। फोन माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट से भी लैस होगा।

Oppo A5 की तरह Oppo A5s में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले दिए जाने की खबर है। अभी स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास जैसी प्रोटेक्शन का ज़िक्र नहीं है। ओप्पो ए5एस के पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर काम करेगा। सेल्फी के लिए इस हैंडसेट में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। इसकी बैटरी 4,230 एमएएच की होगी। लीक के मुताबिक, फोन आउट ऑफ बॉक्स कलरओएस 6.0 पर नहीं चलेगा। इसमें एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 होगा।
Advertisement

फिलहाल, इस फोन के लॉन्च की तारीख को लेकर जानकारी नहीं उपलब्ध है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  8. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  5. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  6. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  7. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  8. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  10. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.