50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और MediaTek Helio G35 के साथ Oppo A57s लॉन्च!

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अगस्त 2022 12:57 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A57s में 6.56 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A57s एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है।
  • Oppo A57s में ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 SoC दिया गया है।

Oppo A57s में 6.56 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo Croatia

Oppo  ने Oppo A57s को क्रोशिया में यूरोपीयन मार्केट के लिए लॉन्च कर दिया है। ओप्पो की ए-सीरीज में लेटेस्ट स्मार्टफोन एचडी प्लस डिस्प्ले, MediaTek Helio G35 SoC और 50 मेगापिक्सल ड्यूल रियर कैमरा से लैस है। इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन 2022 में आए Oppo A57 से काफी मिलता जुलता है। हालांकि इन दोनों में कुछ अंतर भी हैं। आइए इस नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Oppo A57s की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Oppo A57s की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया गया है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Sky Blue और Starry Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आपको बता दें कि Oppo A57 को 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया था। ऐसे में Oppo A57s की कीमत भी समान होने की उम्मीद है। फिलहाल यह भी नहीं पता है कि ओप्पो इस स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में लेकर आएगी भी या नहीं।
Advertisement
 

Oppo A57s के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Oppo A57s में 6.56 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1612x720 पिक्सल और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर MediaTek Helio G35 SoC दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है। कैमरा की बात करें तो इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है।

सेंसर की बात करें तो इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस रिकॉगनाइजेशन सेंसर, लाइट सेंसर, प्रोक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक है। बैटरी के लिए इसमें 33W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इसमें IP54 रेटिंग दी गई है जो कि पानी और धूल से बचाव प्रदान करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम करता है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A57s, Oppo A57s Price, Oppo A57s Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  6. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.