Oppo A57 ने 5000mAh बैटरी और MediaTek प्रोसेसर के साथ ली एंट्री, कीमत मात्र 12,496 रुपये

Oppo A57 की थाईलैंड में शुरुआती कीमत THB 5,499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,496 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Glowing Green और Glowing Black जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2022 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A57 में MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है।
  • Oppo A57 में 6.56 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Oppo A57 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A57 में 6.56 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Oppo

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने थाईलैंड में अपने नए स्मार्टफोन Oppo A57 को पेश कर दिया है। यह स्मार्टफोन Oppo A57 5G से अलग होगा जो कि चीन में बीते माह पेश किया गया था। यह स्मार्टफोन थाईलैंड में 4G LTE डिवाइस के तौर पर ऑफिशियल कर दिया गया है। यह लो बजट स्मार्टफोन HD+ डिस्प्ले, 13 मेगापिक्सल ड्यूल कैमरा और 5,000mAh की बैटरी से लैस होगा। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से लेकर कीमत आदि की पूरी जानकारी दे रहे हैं।
 

Oppo A57 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Oppo A57 में वाटरड्रॉप नॉच स्टाइल वाली 6.56 इंच की LCD Full HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1612 पिक्सल है। सिक्योरिटी फीचर्स के तहत इस स्मार्टफोन में फेस अनलॉक फीचर्स और साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में MediaTek Helio G35 चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 3GB RAM और 64GB इन बिल्ट स्टोरेज दी गई है। वहीं स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा बढ़ाया जा सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Android 12 OS पर बेस्ड ColorOS 12.1 पर काम कर सकता है।
 

कैमरा सेटअप और बैटरी बैकअप


बैटरी बैकअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है जो कि LED फ्लैश को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन कं लंबाई 163.74 mm, चौड़ाई 75.03 mm, मोटाई 7.99 mm और वजन 187 ग्राम है।
Advertisement
 

Oppo A57 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Oppo A57 की थाईलैंड में शुरुआती कीमत THB 5,499 यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 12,496 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Glowing Green और Glowing Black जैसे दो कलर ऑप्शन में आएगा। फिलहाल यह कहना मुश्किल होगा कि Oppo A57 थाईलैंड के अलावा अन्य मार्केट में आएगा या नहीं।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.56 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

720x1612 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo A57, Oppo A57 Price, Oppo A57 Specifications

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.