ओप्पो ए57 स्मार्टफोन की बिक्री आज से शुरू, इसमें है 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 फरवरी 2017 09:22 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए57 की कीमत 14,990 रुपये है
  • यह ऑफलाइन मार्केट के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी बिकेगा
  • ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
सेल्फी के दीवानों के लिए बनाए गए ओप्पो ए57 हैंडसेट की बिक्री भारत में शुक्रवार से शुरू होगी। स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में पिछले साल नवंबर में लॉन्च किया गया था। वहीं, भारत में इस हैंडसेट को हफ्ते की शुरुआत में पेश किया गया। ओप्पो ए57 की कीमत 14,990 रुपये है और भारत में सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट मिलेगा। ओप्पो ने जानकारी दी है कि नया स्मार्टफोन ऑफलाइन रिटेल मार्केट के अलावा अमेज़न, फ्लिपकार्ट और स्नैपडील जैसी ई-कॉमर्स साइट पर भी मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम ओप्पो ए57 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ओप्पो की कलरओएस 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम 435 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है। स्मार्टफोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो ओप्पो ए57 में अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो अपर्चर एफ/2.2, पीडीएएफ और एक एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ आता है। इस फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जिसे होम बटन में ही इंटिग्रेट किया गया है। ओप्पो ए57 में 32 जीबी स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीआरएस/एज, ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, यूएसबी और 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। इस स्मार्टफोन में 2900 एमएएच की बैटरी है। ओप्पो ए57 का डाइमेंशन 149.1x72.9x7.65 मिलीमीटर और वज़न 147 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright and vivid display
  • Good battery life
  • Decent app performance
  • Cameras fare well in daylight
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • No backlit buttons
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

2900 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.