Oppo A53 2020 में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी होने का दावा

Oppo A53 में 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, वो भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ।

विज्ञापन
शायक मजूमदार, अपडेटेड: 18 अगस्त 2020 15:41 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि ओप्पो ए53 की बैटरी 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • ओप्पो ए53 का नया वर्ज़न भारत में भी लॉन्च होगा
  • ओप्पो ने अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
Oppo A53 को अपग्रेड करने की तैयारी चल रही है। चीनी कंपनी Oppo का यह मिड-रेंज स्मार्टफोन इस बार स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आ सकता है। एक रिपोर्ट से इस फोन के कई और अन्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। गौर करने वाली बात है कि Oppo ने ओप्पो ए53 स्मार्टफोन को 2015 में लॉन्च किया था। लेकिन इस बार जो ओप्पो ए53 का अवतार आने वाला है, उसे हाल ही में पेश किए गए Oppo A52 का अपग्रेड माना जा रहा है। फोन को भारत में भी लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
 

Oppo A53 specifications (expected)

मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि ओप्पो ए53 स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर हो सकता है। डिवाइस के रैम आधारित दो विकल्प होंगे- 4 जीबी और 6 जीबी। इनबिल्ट स्टोरेज के भी दो विकल्प होने की उम्मीद है- 64 जीबी और 128 जीबी।

ओप्पो ए53 में 6.5 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिए जाने की उम्मीद है, वो भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में लॉन्च हुआ Oppo A52 फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColourOS 7.1 पर काम करता है। ऐसे में नए ओप्पो ए53 में भी यही ऑपरेटिंग सिस्टम दिए जाने की उम्मीद है।

दावा है कि ओप्पो 53 तीन रियर कैमरों से लैस होगा। यहां 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16 मेगापिक्सल का होल-पंच फ्रंट कैमरा दिए जाने का दावा है।
Advertisement

यह भी दावा है कि ओप्पो ए53 की बैटरी 5,000 एमएएच की होगी और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह मिलेगी।
 
अब तक सामने आए सर्टिफिकेशन से यह इशारा ज़रूर मिला है कि ओप्पो ए53 का नया वर्ज़न भारत में भी लॉन्च होगा। हालांकि, ओप्पो ने अपनी ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A53, Oppo A53 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.