Oppo A5 Pro 4G फोन आया 8GB रैम, 5800mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Oppo A5 Pro 4G में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है

Oppo A5 Pro 4G फोन आया 8GB रैम, 5800mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A5 Pro 4G फोन में 6.67 इंच का HD+ (1604×720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है।

ख़ास बातें
  • फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है।
  • फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलता है।
  • सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
विज्ञापन
Oppo ने अपने स्मार्टफोन्स की A सीरीज में नया डिवाइस लॉन्च किया है। कंपनी ने इसमें Oppo A5 Pro 4G को लॉन्च किया है जो कि A सीरीज में लेटेस्ट एडिशन है। फोन में कई धांसू फीचर्स मिलते हैं जिनमें 8GB रैम, 5800mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग आदि शामिल हैं। यह 90Hz डिस्प्ले के साथ आता है। खास फीचर्स में इसका मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन भी है जो फोन को मजबूत और टिकाऊ बनाता है। आइए जानते हैं इस फोन के खास फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में। 
 

Oppo A5 Pro 4G price

Oppo A5 Pro (4G) को कंपनी ने मलेशिया की मार्केट में उतारा है। फोन को सिंगल 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत RM 899 (लगभग 18 हजार रुपये) है। फोन को Mocha Brown और Olive Green कलर में खरीदा जा सकता है। 
 

Oppo A5 Pro 4G specifications

Oppo A5 Pro 4G फोन में 6.67 इंच का HD+ (1604×720 पिक्सल) LCD डिस्प्ले मिलता है। फोन में 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 90Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 1 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8GB  LPDDR4X RAM और 256GB की UFS 2.1 स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। एक बजट फोन होने के बावजूद इसमें बेहद खास फीचर इसका मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन है। कंपनी ने इसे IP69 रेटिंग के साथ पेश किया है। दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक चल सकता है। इसके लिए 14 मिलिट्री ग्रेड ड्यूरेबिलिटी टेस्ट पास करने का दावा किया गया है। 

Oppo A5 Pro 4G में 5800mAh की बड़ी बैटरी मिलती है जिसके साथ में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो फोन में रियर में डुअल कैमरा मिलता है। मेन लेंस 50MP का है जिसके साथ में 2MP का मोनोक्रॉम सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का सेंसर दिया गया है। फोन में डुअल SIM, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, डुअल स्पीकर, USB-C का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आता है जिसके ऊपर ColorOS 15 की स्किन मिलती है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »