OPPO A3x की ‘असली’ इमेज लीक! 12GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्‍च

OPPO A3x : इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन में 6 से 12 जीबी तक रैम पैक हो सकती है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 जुलाई 2024 14:50 IST
ख़ास बातें
  • OPPO A3x स्‍मार्टफोन जल्‍द होगा भारत में लॉन्‍च
  • OPPO A3x में मिलेगी 5 हजार एमएएच की बैटरी
  • फोन की रियल लाइफ इमेजेस भी लीक हुईं

मॉडल नंबर ‘PKL110’ के साथ इस फोन को MIIT सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया था।

OPPO का नया स्‍मार्टफोन OPPO A3x बहुत जल्‍द लॉन्‍च हो सकता है। खास बात है कि इसे इंडिया में भी लॉन्‍च किया जाएगा। नए ओपो फोन को चीन की MIIT सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया है। फोन की रियल-लाइफ इमेजेस भी सामने आई हैं। सर्टिफ‍िकेशन से फोन के फीचर्स की जानकारी मिली है। कहा जाता है कि इसमें 5 हजार एमएएच की बैटरी दी जाएगी। फोन में 6 से 12 जीबी तक रैम पैक हो सकती है। डिस्‍प्‍ले के मामले में भी इस फोन के उम्‍दा होने की उम्‍मीद है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, मॉडल नंबर ‘PKL110' के साथ इस फोन को MIIT सर्टिफ‍िकेशन साइट पर देखा गया था। यह डिवाइस मिड-रेंज में आ सकती है। फोन को 3 रैम ऑप्‍शंस 6जीबी, 8जीबी और 12जीबी के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी मिलने की उम्‍मीद है। इससे पहले कुछ डिटेल्‍स में पता चला था कि OPPO A3x में 120 हर्त्‍ज रिफ्रेश रेट वाला डिस्‍प्‍ले होगा, जिसकी ब्राइटनैस 1000 निट्स होगी। 
Advertisement

OPPO A3x को पर्पल, स्‍पार्कल ब्‍लैक और स्‍टारलाइट वाइट कलर्स में लाया जाएगा। फोन 45 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। बीते दिनों जानकारी आई थी कि इस फोन को TUV Rheinland, NBTC, FCC और Geekbench जैसे सर्टिफ‍िकेशन मिल गए हैं। एक रिपोर्ट में इसकी कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ था। दावा था कि अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 5,100mAh बैटरी और 128GB तक स्टोरेज मिलने की भी खबर है। 

OPPO A3x की भारत में कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये होने की उम्मीद है। फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। रिपोर्ट में इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही डिजाइन का भी हिंट दिया गया है। हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  2. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  3. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
  4. Latest OTT Release This Week: बंदर, बबीता सिंह रिपोर्टिंग, एल्फा जैसी फिल्में OTT पर रिलीज, देखें यहां
  5. Ola ने भारत में सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Ola S1Z किया लॉन्च, 301 km रेंज, चार कलर्स, जानें कीमत
  6. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  7. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  8. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  9. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  10. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.