ओप्पो ए37 स्मार्टफोन भारत में 11,990 रुपये में मिलेगा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2016 16:17 IST
चीन में बिक्री शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही ओप्पो ए37 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ओप्पो ए37 स्मार्टफोन भारत में 11,990 रुपये में मिलेगा। ओप्पो ए37 में बिक्री 1 जुलाई से शुरू होगी। यह गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।

ओप्पो ए37 में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 293 पीपीआई है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर आधारित कलरओएस 3.0 पर चलता है। यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। चीन में इस हैंडसेट का गोल्ड, ग्रे और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

ओप्पो ए37 में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750 प्रोसेसर  के साथ 2 जीबी रैम दिया गया है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे यूज़र माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ा पाएंगे। कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीआरएस/ एज, 3जी, 4जी, ब्लूटूथ, एनएफसी, वाई-फाई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। ओप्पो की लिस्टिंग से ए37 में भारतीय एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद होने की पुष्टि हुई है।
 
ओप्पो ए37 में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह एलईडी फ्लैश, बीएसआई सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर और फुल-एचडी (1080 पिक्सल) वीडियो रिकॉर्डिंग क्षमता से लैस है। फ्रंट कैमरा का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसको पावर देने के लिए मौजूद है 2630 एमएएच की बैटरी। डाइमेंशन 143.1x71x7.68 मिलीमीटर है और वज़न 136 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  3. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  4. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  5. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  6. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  7. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  8. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  9. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.