ओप्पो ए35 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 दिसंबर 2015 19:54 IST
ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपने नएहैंडसेट ओप्पो ए35 को लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, इसे चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के डिजाइन का तो पता चला ही है, साथ में स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए35 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। यह जानकारी भी सामने आई है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है।
Advertisement

ओप्पो ए35 को 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, ए35 का डाइमेंशन 143.5x71.0x7.25 मिलीमीटर है और वज़न 133 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

जहां तक डिजाइन का सवाल है तो ए35 इस महीने ही लॉन्च किए गए ओप्पो ए53 जैसा दिखता है। डिवाइस के बैकपैनल पर बायीं तरफ टॉप में एक कैमरा है। और उसके नीचे एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर तीन कैपेसिटिव बटन भी नज़र आ रहे हैं।
Advertisement

गौरतलब है कि ओप्पो ने हाल ही में अपना हाई-एंड फैबलेट ओप्पो आर7 प्लस लॉन्च किया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Yamaha ने पेश किया इलेक्ट्रिक स्कूटर Xenter E, 108 किलोमीटर की रेंज
  2. इंटरनेशनल मार्केट में EV की सेल्स आठ प्रतिशत बढ़कर 20 लाख यूनिट्स से ज्यादा
  3. Oppo Watch 5 हुई लॉन्च, 1.85 इंच AMOLED डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Reno 17 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. 10,050mAh बैटरी वाला Oppo Pad Air 6 टैबलेट लॉन्च, 12.1 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगी 12GB RAM
  6. TCL ने टैबलेट के लिए नए 10.95 इंच OLED डिस्प्ले किए पेश, जानें इनकी खासियत
  7. Grand Theft Auto 6 को लॉन्च से पहले मिला 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू
  8. 13,500mAh बैटरी और 7 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा Honor का नया स्मार्टफोन! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स
  9. Apple का नया AI ऐप बताएगा आपकी सेहत का हाल! मेडिकल रिसर्च से जुटाएगा जानकारी
  10. Jio यूजर्स के लिए अलर्ट! मोबाइल रीचार्ज खत्म हुआ तो बंद हो जाएगी सर्विस?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.