ओप्पो ए35 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

ओप्पो ए35 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो अपने नएहैंडसेट ओप्पो ए35 को लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, इसे चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से स्मार्टफोन के डिजाइन का तो पता चला ही है, साथ में स्पेसिफिकेशन भी सार्वजनिक हो गए हैं।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए35 में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा। एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले इस हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ 2 जीबी का रैम मौजूद होगा। यह जानकारी भी सामने आई है कि इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है।

ओप्पो ए35 को 13 मेगापिक्सल के रियर और 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, ए35 का डाइमेंशन 143.5x71.0x7.25 मिलीमीटर है और वज़न 133 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।

जहां तक डिजाइन का सवाल है तो ए35 इस महीने ही लॉन्च किए गए ओप्पो ए53 जैसा दिखता है। डिवाइस के बैकपैनल पर बायीं तरफ टॉप में एक कैमरा है। और उसके नीचे एलईडी फ्लैश। फ्रंट पैनल पर तीन कैपेसिटिव बटन भी नज़र आ रहे हैं।

गौरतलब है कि ओप्पो ने हाल ही में अपना हाई-एंड फैबलेट ओप्पो आर7 प्लस लॉन्च किया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »