Oppo A3 Pro भारत में 8GB रैम, 5100mAh बैटरी के साथ होगा लॉन्च! प्राइस भी लीक

Oppo A3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 6.6 इंच डिस्प्ले होगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 जून 2024 09:55 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 6.6 इंच डिस्प्ले होगा।
  • फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC बताया गया है।
  • इसमें 8जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी।

Oppo A3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 6.6 इंच डिस्प्ले होगा।

Oppo A3 Pro को कंपनी ने कुछ समय पहले चीन में लॉन्च किया था जिसका रिब्रांडेड वर्जन भारत में Oppo F27 Pro+ के रूप में आया। लेकिन अब कहानी में ट्विस्ट आ गया है। कंपनी Oppo A3 Pro को भारत में फिर से लॉन्च करने की तैयारी में है। लेकिन यह भारतीय वेरिएंट होगा। यानी कंपनी खास भारत के लिए यह फोन लॉन्च करने जा रही है। फोन के डिटेल्स भी ऑनलाइन लीक हो गए हैं। आइए जानते हैं इस फोन के बारे में। 

Oppo A3 Pro का भारतीय वेरिएंट जल्द मार्केट में दिखाई देगा। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने 91 मोबाइल्स के साथ मिलकर फोन के बारे में खुलासा किया है। यहां पर फोन की लाइव इमेज शेयर की गई हैं। यह फोन रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखता है जिसमें 2 कैमरा सेंसर हैं। तीसरे कटआउट में LED दी गई है। फोटो देखकर पता चलता है कि फोन पर्पल शेड में है। 

फोन का फ्रंट साइड देखें तो इसमें फ्लैट डिस्प्ले है। डिस्प्ले में पंचहोल कटआउट है। इसमें 360 डिग्री डैमेज प्रूफ बॉडी है जो कि फोन के चाइनीज वेरिएंट का फीचर भी है। इसके अलावा फोन में Splash Touch फीचर है। यानी फोन की स्क्रीन को गीली होने पर भी इसे बिना किसी परेशानी के इस्तेमाल किया जा सकता है।

Oppo A3 Pro के भारतीय वेरिएंट में 6.6 इंच डिस्प्ले होगा। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 SoC बताया गया है। जिसके साथ में 8जीबी रैम, और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी। फोन में 5100mAh बैटरी होगी और 45W SuperVOOC चार्जिंग होगी।   

कैमरा की बात की जाए तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर मेन कैमरा होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन की प्राइसिंग के बारे में भी टिप्स्टर ने बताया है। इसका 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 17,999 रु से शुरू होगा। जबकि 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 19,999 रुपये बताई गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  5. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  2. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  3. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  4. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  5. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  6. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  7. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  8. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
  9. अमेरिका और ईरान के बीच डील से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, Bitcoin का प्राइस 65,000 डॉलर से ज्यादा
  10. Oppo Find X10 Pro में होगा 200 मेगापिक्सल कैमरा, लीक में हुआ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.