24GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Oppo A2 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

ओप्पो A2 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है।

24GB RAM, 50MP कैमरा के साथ Oppo A2 लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A2 में 6.72 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Oppo A2 में 6.72 इंच की फुल-HD+ LTPS LCD स्क्रीन दी गई है।
  • Oppo A2 में f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • ओप्पो A2 में 5000mAh की बैटरी है जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
विज्ञापन
Oppo ने चीनी बाजार में Oppo A2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नया Oppo A-सीरीज स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 6.72 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह फोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। आइए ओप्पो के इस नए स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।


Oppo A2 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात करें तो Oppo A2 के 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 16,500 रुपये) है। वहीं इसके 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,799 (लगभग 20,000 रुपये) है। यह फोन बिक्री के लिए चीनी में उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के मामले में यह Ice Crystal Violet, Jinghai Black और Qingbo Emerald खरीदा जा सकता है। अन्य मार्केट में ओप्पो ए2 की उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
 

Oppo A2 के स्पेसिफिकेशंस


Oppo A2 में 6.72 इंच की फुल-HD+ LTPS LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह डिस्प्ले 391ppi पिक्सल डेंसिटी, 680nits की पीक ब्राइटनेस, 91.4 स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 180Hz टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट करती है। फोन में 12GB LPDDR4X रैम दी गई है, वहीं वर्चुअल रैम फीचर का उपयोग करके ऑनबोर्ड मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट 512GB तक UFS2.2 स्टोरेज से लैस होकर आता है।

ओप्पो A2 के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। सेल्फी और वीडियो के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट शामिल है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी 2.0, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। यह फोन एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ओप्पो A2 में 5,000mAh की बैटरी है जो 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी लंबाई 165.6 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 7.9 मिमी और वजन 193 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  2. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  3. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  4. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  5. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  6. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  7. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  8. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  9. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  10. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »