5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A16 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Oppo A16 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू।

5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A16 फोन लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
ख़ास बातें
  • Oppo A16 में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए16 फोन सिंगल स्टोरेज में आता है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Oppo A16 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का लेटेस्ट बजट-स्मार्टफोन है, जिसकी सेल आज से ही शुरू कर दी गई है। यह फोन Oppo A15 स्मार्टफोन का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है। फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन को सिंगल कॉन्फिग्रेशन में पेश किया गया है, लेकिन कलर में आपको दो विकल्प खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
 

Oppo A16 price in India

Oppo A16 स्मार्टफोन की कीमत भारत में 13,990 रुपये है, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। जैसे कि हमने बताया फोन में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध हैं, वो हैं क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू। ओप्पो ए16 फोन को Amazon वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स के माध्यम से खरीद सकते हैं।
 

Oppo A16 specifications

ओप्पो ए16 फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट, 60Hz टच सैम्पलिंग रेट, 269ppi पिक्सल डेंसिटी और 480 निट्स ब्राइटनेस मौजूद है। इस फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है और इसका कॉन्ट्रास्ट रेशियो 1,500:1 है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ IMG GE8320 GPU, 3 जीबी LPDDR4x रैम और 32 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का मोनो सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5, जीपीएस, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरोमीटर और ग्रेविटी सेंसर शामिल हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ फेस अनलॉक सपोर्ट भी मौजूद है।। फोन की बैटरी 5,000mAh की है। फोन का डायमेंशन 163.8x75.6x8.4mm और वज़न 190 ग्राम है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.52 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A16, Oppo A16 Price, Oppo A16 Specifications, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »