OnePlus Z में हो सकता है स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ 5जी सपोर्ट

OnePlus Z को लेकर पहले खबर थी कि यह आगामी फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन अब खबर है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट से लैस होगा।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 4 मई 2020 12:35 IST
ख़ास बातें
  • पहले OnePlus Z फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर होने की थी खबर
  • वनप्लस ने अभी तक नहीं किया कोई आधिकारिक ऐलान
  • वनप्लस ज़ेड फोन को जुलाई में लॉन्च किए जाने का है दावा

OnePlus 8 Lite ही होगा OnePlus Z

OnePlus Z को लेकर पहले खबर थी कि यह आगामी फोन मीडियाटेक प्रोसेसर से लैस होगा, लेकिन अब खबर है कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और 5जी सपोर्ट से लैस होगा। वनप्लस ज़ेड फोन में क्वालकॉम प्रोसेसर दिया जाएगा, यह जानकारी उसी टिप्सटर द्वारा दी गई है जिसने पहले बताया था कि वनप्लस ज़ेड फोन को जुलाई 2020 में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इस फोन की वास्तविक तस्वीर भी लीक हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि यह स्मार्टफोन फ्लैट-डिस्प्ले, होल-पंच सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।

टिप्सटर Max J ने ट्वीट के जरिए एक स्मार्टफोन की तस्वीर साझा की है, जिसमें दावा किया गया है कि यह फोन OnePlus Z है। ट्वीट में इशारा दिया गया है कि यह फोन 5जी सपोर्ट और स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर से लैस होगा। जैसा कि हमने पहले बताया, पुरानी रिपोर्ट्स में वनप्लस ज़ेड फोन में मीडियाटेक प्रोसेसर होने के दावे किए गए थे।

Max J वही टिप्सटर हैं, जिन्होंने अपनी पिछली रिपोर्ट में दावा किया था कि यह आगामी फोन इसी साल लॉन्च होगा, वो भी जुलाई महीने में। उन्होंने यह भी बताया कि यह फोन वनप्लस ज़ेड कहलाएगा न कि OnePlus 8 Lite।
 

OnePlus Z live image leaked

पुरानी रिपोर्ट में वास्तविक तस्वीर साझा की गई थी, जिसमें दिखा था कि यह आगामी फोन असल में कैसे दिखने वाला है। तस्वीर के अनुसार, वनप्लस ज़ेड फोन फ्लैट डिस्प्ले के साथ आएगा न कि हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro की तरह। इस फोन में ओलेड डिस्प्ले दिए जाने की बात कही गई है और इसके अलावा यह भी खबर है कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सपोर्ट भी होगा।
Advertisement

इन सभी के साथ वनप्लस ज़ेड से संबंधित कुछ लीक भी सामने आ चुकी हैं, जिसमें इस फोन के स्पेसिफिकेशन का भी खुलासा किया गया है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फोन डुअल-सिम को सपोर्ट करता है। इसके साथ इस फोन में 6.4 इंच डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच होगी, जिसके साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Z, OnePlus, OnePlus 8 Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  2. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  6. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  7. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  8. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  10. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.