OnePlus Z हो सकता है 12 जीबी रैम से लैस, और भी कई स्पेसिफिकेशन लीक

OnePlus के सीईओ Pete Lau ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कंपनी किफायती मार्केट सेगमेंट में वापसी करने के लिए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। संभावना है कि यह वनप्लस ज़ेड हो।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 2 जून 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro हैं
  • गीकबेंच पर लिस्ट हुए अज्ञात Oneplus स्मार्टफोन
  • अज्ञात डिवाइस का मॉडल नंबर है ‘AC2003'
OnePlus Z, कंपनी का आगामी किफायती स्मार्टफोन होगा, जो OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों में है। अब वनप्लस का एक अज्ञात डिवाइस मॉडल नंबर ‘AC2003' के साथ गीकबेंच बेंचमार्क लिस्टिंग पर स्पॉट हुआ है। लिस्टिंग से संकेत मिला है कि यह OnePlus Z उर्फ OnePlus 8 Lite हो सकता है। पुरानी रिपोर्ट्स में सामने आ चुका है कि वनप्लस ज़ेड स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 765जी 5जी प्रोसेसर से लैस होगा।

WinFuture की रिपोर्ट के अनुसार, गीकबेंच लिस्टिंग में इस स्मार्टफोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 612 स्कोर हासिल किया है और मल्टी कोर टेस्ट में इसे 1,955 स्कोर मिला है। यह लिस्टिंग 1 जून को पोस्ट की गई थी, वहीं यह अज्ञात वनप्लस फोन एंड्रॉयड 10 पर काम करेगा और इसके ऑक्टा-कोर क्वालकॉम प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ होगी और इसमें 12 जीबी रैम होगी। वहीं, मदरबोर्ड के लिए lito कोडनेम का इस्तेमाल किया गया है। Mysmartprice के मुताबिक यह वही कोडनेम है, जो कि गीकबेंच लिस्टिंग में आगामी Oppo Reno 4 के लिए लिस्ट हुआ था। ओप्पो रेनो 4 स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसका मतलब यह है कि आगामी वनप्लस फोन भी स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
Advertisement

12 जीबी रैम टॉप-एंड मॉडल की ओर इशारा देता है, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस स्मार्टफोन में कम रैम का विकल्प भी दिया जा सकता है। OnePlus के सीईओ Pete Lau ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि कंपनी किफायती मार्केट सेगमेंट में वापसी करने के लिए बजट स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। संभावना है कि यह OnePlus Z हो।

पुरानी रिपोर्ट्स को देखें, तो वनप्लस ज़ेड जुलाई में लॉन्च हो सकता है, तो उम्मीद कर सकते हैं कि इसकी अधिकारिक घोषणा आने वाले दिनों में की जाए।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Z, Geekbench
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.