वनप्लस एक्स की ओपन सेल भारत के लिए नहीं, कंपनी ने दी जानकारी

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2015 18:58 IST
गुरुवार को खबर आई थी कि अपने दूसरे सालगिरह पर चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस ने वनप्लस एक्स स्मार्टफोन के लिए ओपन सेल आयोजित करेगी। सेल 5-7 दिसंबर को आयोजित होगी। अफसोस की बात यह है कि इस सेल का भारतीय यूज़र फायदा नहीं उठा सकेंगे। कंपनी के गैजेट्स 360 से बताया है कि यह सेल भारत में नहीं आयोजित की जाएगी।

दूसरी तरफ, कंपनी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 2 से इनवाइट सिस्टम हटाने का फैसला किया। गुरुवार को कंपनी ने घोषणा की कि शनिवार (5 दिसंबर) से वनप्लस 2 को खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।
Advertisement

वनप्लस के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को बताया, ''5-7 दिसंबर को होने वाली सेल के दौरान वनप्लस एक्स भारत में इनवाइट के बिना नहीं उपलब्ध होगा।'' कंपनी इस तरह के ओपन सेल के बारे में विचार तो कर रही है, लेकिन इसके बारे में कोई आखिरी फैसला नहीं किया है।

आपको बता दें कि शनिवार से वनप्लस 2 स्मार्टफोन खरीदने के लिए इनवाइट की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यह ऑफर ग्लोबल मार्केट के लिए है। कंपनी ने बताया कि भारत में हैंडसेट शुक्रवार मध्यरात्रि से बिना इनवाइट के उपलब्ध होगा।
Advertisement

वनप्लस एक्स स्मार्टफोन को भारत में अक्टूबर महीने में 16,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। वनप्लस एक्स स्मार्टफोन ऑक्सीजनओएस 2.1 पर चलेगा जो एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर बेस्ड है। इसमें 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट के साथ 3 जीबी का रैम मौजूद होगा।
Advertisement

वनप्लस एक्स की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में हाइब्रिड सिम-स्लॉट मौजूद है, यानी एक सिम कार्ड स्लॉट का इस्तेमाल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के तौर पर किया जा सकता है। इसमें फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। स्मार्टफोन को पावर देने का काम करेगी 2525 एमएएच की बैटरी।

सेरेमिक वेरिएंट का वज़न 160 ग्राम है, जबकि ऑनिक्स वेरिएंट का 138 ग्राम। कनेक्टिविटी की बात की जाए तो इसमें 4जी एलटीई बैंड, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, एफएम रेडियो और माइक्रो-यूएसबी फ़ीचर मौजूद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.