• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • वनप्लस का नया वॉलपेपर लीक, वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

वनप्लस का नया वॉलपेपर लीक, वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट हो सकता है लॉन्च

वनप्लस का नया वॉलपेपर लीक, वनप्लस 3टी का नया कलर वेरिएंट हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन
परंपरा का पालन करते हुए, चीनी हैंडससेट निर्माता वनप्लस इस साल अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। नए फोन के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है। बता दें कि नए वनप्लस फ्लैगशिप को वनप्लस 5 नाम दिया जा सकता है। '4' नंबर को चीन में अशुभ माना जाता है, इसलिए कंपनी सीधे वनप्लस 5 लॉन्च करेगी। अब, एक ताजा लीक में कंपनी की मशहूर टैगलाइन 'नेवर सेटल' के साथ एक नया और ज्यादा बेहतर वॉलपेपर देखा जा सकता है। इसके अलावा, एक दूसरे लीक में आने वाले फ्लैगशिप डिवाइस का एक नया कलर वेरिएंट आने का भी पता चला है।

जाने-माने टिप्सटर इवान ब्लास ने एक वनप्लस डिवाइस का एक नया वॉलपेपर लीक किया है। इससे आने वाले स्मार्टफोन का पता चलता है। नए वॉलपेपर का डिज़ाइन पिछले वनप्लस डिवाइस में देखे गए वॉलपेपर से थोड़ा अलग है। और इसका डिज़ाइन थोड़ा 'डार्क' है। इसका रिज़ॉल्यूशन 1080x1920 पिक्सल है, वनप्लस ने अब तक अपने फ्लैगशिप में इसी रिज़ॉल्यूशन का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा, एंड्रॉयड पुलिस के डेविड रूडॉक ने दावा किया कि वनप्लस ''जल्द ही एक डार्क ऐलान कर सकती है। यह घोणा आधी रात की तरह काली हो सकती है।'' इस पर वनप्लस के सह-संस्थापक कार्ल पेई ने एक जिफ़ इमेज के साथ जवाब दिया लेकिन इससे खुलासा होता है कि निश्चित तौर पर कुछ आने वाला है। इसका मतलब है कि वनप्लस 5 को एक नए 'मिडनाइट ब्लैक' वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है और इसमें एक नए डिज़ाइन वाला वॉलपेपर हो सकता है।

इसके अलावा, हो सकता है कि यह लीक मौज़ूदा डिवाइस से जुड़ा एक अपडेट मात्र हो। या फिर कंपनी कोई लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने वाली हो। वनप्लस आमतौर पर अपने फ्लैगशिप डिवाइस जून-जुलाई में लॉन्च करती है, इसलिए हो सकता है कि कंपनी इससे पहले किसी मौज़ूदा फ्लैगशिप के नए एडिशन को लॉन्च करे। रूडॉक के ट्वीट को देखें, तो माना जा सकता है कि कंपनी मौज़ूदा वनप्लस 3टी के 'मिडनाइट ब्लैक' या जेट ब्लैक कलर वेरिएंट को लॉन्च करे। बहरहाल, वनप्लस द्वारा डिवाइस के बारे में ज्यादा जानकारी देने पर ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

डुअल एज कर्व्ड डिस्प्ले के अलावा, वनप्लस के बारे में कई और जानकारियां भी लीक हुई हैं। इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज दी जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Leak, OnePlus 5, Mobiles, Android
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  5. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  6. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  7. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  8. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  9. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  10. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »