OnePlus Turbo Pre-Orders: OnePlus Turbo लॉन्च से पहले प्रीबुकिंग में खुला ऑफर्स का पिटारा! 2 साल तक बैटरी प्रोटेक्शन भी

OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया मॉडल OnePlus Turbo लॉन्च करने जा रही है। फोन जनवरी में लॉन्च होने की खबर है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2025 10:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है।
  • ऑफर में ग्राहक को 'Never Settle' ब्रांड का बैकपैक मिलेगा।
  • ऑफर में 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी को भी शामिल किया गया है।

OnePlus Turbo फोन जनवरी में लॉन्च हो सकता है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में नया मॉडल OnePlus Turbo लॉन्च करने जा रही है। फोन जनवरी में लॉन्च होने की खबर है जिसके लिए अब प्री-ऑर्डर भी ओपन हो चुके हैं। फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वनप्लस का ऐसा मॉडल होगा जो एक कम्पलीट पैकेज बनकर मार्केट में आएगा। फोन में अफॉर्डेबल प्राइस के अंदर हाई-एंड परफॉर्मेंस और फीचर्स मिलने वाले हैं। साथ ही इसमें धांसू बैटरी लाइफ भी होगी। कंपनी ने लॉन्च से पहले प्रीबुकिंग के साथ ही ऑफर्स की झड़ी लगा दी है। आइए जानते हैं विस्तार से इसके साथ दिए जा रहे बेनिफिट्स के बारे में। 

OnePlus Turbo लॉन्च जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी ने फोन के लिए प्री-बुकिंग विंडो खोल दी है। अब इस फोन को चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करवा दिया गया है। फोन की प्रीबुकिंग के साथ कंपनी ने एक एडऑन पैकेज का विकल्प दिया है। अगर ग्राहक यह पैकेज खरीदते हैं तो ढेरों बेनिफिट्स उनको मिलने वाले हैं। इसमें कई फ्री सर्विसेज और गिफ्ट शामिल किए गए हैं। 

Advertisement

OnePlus Turbo प्री-ऑर्डर ऑफर में ग्राहक को 'Never Settle' ब्रांड का बैकपैक मिलेगा। यह खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। इसके साथ ही पहले आने वाले ग्राहकों को 1 साल का iQiyi Gold मेंबरशिप कार्ड दिया जा रहा है जो यूजर को 1 साल तक फ्री स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म का एक्सेस देता है। 

प्री-बुकिंग के इस ऑफर में 1 साल की एक्सटेंडेड वारंटी को भी शामिल किया गया है। सबसे बड़ी बात, कंपनी इसके साथ 2 साल तक बैटरी प्रोटेक्शन प्लान भी मुफ्त दे रही है। फोन के लॉन्च की अधिकारिक डेट का खुलासा भले ही न हुआ हो, लेकिन प्री-ऑर्डर शुरू होना इस बात का संकेत है कि फोन जनवरी शुरुआती दिनों में ही मार्केट में एंट्री कर सकता है। फोन के स्पेसिफिकेशंस काफी समय से अफवाहों में हैं। 

OnePlus Turbo Specifications (Rumoured)
OnePlus Turbo में 6.78 इंच का फ्लैट LTPS OLED पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह अपकमिंग फोन Snapdragon 8s Gen 4 SoC के साथ मार्केट में आ सकता है। फोन में 16GB रैम, और 512GB इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। यह फोन 9000mAh बैटरी के साथ बताया गया है। पहली बार कंपनी किसी मिडरेंज फोन में इतनी हैवी कैपिसिटी बैटरी का इस्तेमाल करने जा रही है। 

Advertisement

फोन में मेटल का मिडल फ्रेम आने की अफवाह है। यह डिवाइस अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। फोन को कंपनी कई कलर वेरिएंट्स में पेश करती है। लीक्स के अनुसार यह यूनीक ब्लैक, ओशन ग्रीन, लाइट चेजर सिल्वर जैसे शेड्स में पेश किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  6. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  7. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.