OnePlus Turbo में मिल सकती है धांसू 9000mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी!
OnePlus Turbo सीरीज लॉन्च काफी नजदीक कहा जा सकता है। सीरीज में एक धांसू फीचर का इशारा कंपनी की ओर से दिया गया है। Weibo पर OnePlus के प्रेसिडेंट लुईस ली ने एक बयान में कहा है कि Turbo सीरीज को इसकी बैटरी कैपिसिटी परिभाषित करेगी। बैटरी क्षमता पर कंपनी का फोकस रहेगा। प्रवक्ता ने इतना तक कह दिया है कि अपने सेग्मेंट में Turbo सीरीज बैटरी लाइफ के लिए एक बेंचमार्क सेट करेगी। यानी प्रतिद्वंदियों से कहीं ज्यादा बड़ी बैटरी कैपिसिटी इस स्मार्टफोन सीरीज में मिलने वाली है।