OnePlus Turbo 6, Turbo 6V में होगी 9000mAh बैटरी पावर, सबसे स्लिम कैमरा डिजाइन! 8 जनवरी को होंगे लॉन्च

OnePlus Turbo 6, Turbo 6V में 9000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इनमें कंपनी सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल करेगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 जनवरी 2026 19:43 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo 6 की भारत में कीमत Rs 30,000 के आसपास हो सकती है।
  • फोन में फ्लैट फ्रेम मिलने वाला है जिसमें किनारों पर हल्का कर्व होगा।
  • फोन में 80W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।

OnePlus Turbo 6, Turbo 6V में 9000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Turbo 6 सीरीज का लॉन्च 8 जनवरी के लिए निर्धारित है। कंपनी की इस नई स्मार्टफोन सीरीज में परफॉर्मेंस फोकस्ड डिवाइस आने वाले हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, वनप्लस के ये फोन दमदार चिपसेट और धाकड़ बैटरी पावर से लैस हो सकते हैं। लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। सीरीज में दो मॉडल्स- OnePlus Turbo 6, Turbo 6V शामिल होंगे। फोन में 9000mAh बैटरी आने की बात कही गई है। फोन अल्ट्रा स्लिम फॉर्म फैक्टर में लॉन्च होंगे। आइए जानते हैं OnePlus Turbo 6, Turbo 6V के बारे में सभी डिटेल्स। 

OnePlus Turbo 6, Turbo 6V का लॉन्च 8 जनवरी को होने जा रहा है। दोनों ही फोन कंपनी की नई सीरीज OnePlus Turbo 6 में शामिल होंगे। लॉन्च से पहले इनके मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। अफॉर्डेबल प्राइस में ये स्मार्टफोन धांसू फीचर्स से लैस होंगे। कंपनी ने लॉन्च से पहले इनकी बैटरी और डिजाइन को डिजाइन को टीज किया है। OnePlus Turbo 6, Turbo 6V में 9000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। इनमें कंपनी सिलिकॉन कार्बन बैटरी का इस्तेमाल करेगी। फोन में 80W तक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। 

Advertisement

OnePlus Turbo 6 Design
खास बात यह है कि बड़ी बैटरी के चलते भी फोन बेहद स्लिम फॉर्म फैक्टर कैरी करेगा। कंपनी का दावा है कि इसका कैमरा बम्प बहुत कम रखा गया है। यह मात्र 1.7mm का बताया गया है। OnePlus Turbo 6V में भी इतना ही स्लिम कैमरा मॉड्यूल मिलने वाला है। 

इसके अलावा डिजाइन एलिमेंट्स की बात करें तो फोन में फ्लैट फ्रेम मिलने वाला है जिसमें किनारों पर हल्का कर्व डिजाइन होगा। फोन में प्लास्टिक फ्रेम आ सकता है। बैक पैनल में भी कंपनी प्लास्टिक का इस्तेमाल कर सकती है ताकि फोन की कीमत एग्रेसिव रखी जा सके। यानी बहुत संभावना है कि  फोन अपने सेग्मेंट में बेहद अफॉर्डेबल प्राइस रेंज में उतारे जा सकते हैं। 

OnePlus Turbo 6 Price in India
OnePlus Turbo 6 की भारत में कीमत Rs 30,000 के आसपास हो सकती है। हालांकि भारत में इनका नाम OnePlus Nord 6 और OnePlus Nord CE 6 हो सकता है। 

Advertisement

OnePlus Turbo 6, 6V Specifications
OnePlus Turbo 6 फोन में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट हो सकता है। जबकि इसके साथ वाले Turbo 6V में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है। दोनों ही फोन में 1.5K डिस्प्ले के साथ 165Hz तक का रिफ्रेश रेट देखने को मिल सकता है। फोन में डुअल कैमरा आ सकता है जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन लेंस होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस होगा। फोन में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा आने की संभावना है। इनमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/IP68/IP69/IP69K रेटिंग देखने को मिल सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.