OnePlus फोन यूजर्स के लिए खुशखबरी : इन यूजर्स को मिलेगा Jio 5G सपोर्ट, जानें कैसे करें चेक?

फिलहाल जियो की 5जी सर्विस की टेस्टिंग में दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, चेन्नई और वाराणसी जैसे भारत के पांच शहर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं अन्य शहरों को बाद में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 अक्टूबर 2022 13:44 IST
ख़ास बातें
  • Jio 5G को इस्तेमाल के लिए OnePlus ने फोन्स के लिए अपडेट शुरू कर दिया है।
  • फिलहाल जियो की 5जी सर्विस की टेस्टिंग में भारत के 5 शहर शामिल हैं।
  • MyJio फोन ऐप को चेक करना चाहिए, अगर कुछ आता है तो आपको पता चल जाएगा।
Jio 5G को इस्तेमाल करने के लिए OnePlus ने अपने OnePlus 10 सीरीज स्मार्टफोन्स के लिए एक सॉफ्टवेयर अपग्रेड पर जोर देना शुरू कर दिया है। अपडेट भारत के लिए में होगा और इस दौरान OnePlus 10 Pro, OnePlus 10T और OnePlus 10R पर यह सुविधा मिलेगी। सिर्फ कुछ ग्राहकों को ही अब Android 12 के लिए OxygenOS अपडेट मिल रहे हैं क्योंकि उन्हें स्टेजेज में रिलीज किया जा रहा है। यह चेक करने के लिए सेटिंग > सिस्टम > सिस्टम अपडेट पर जाएं।

फिलहाल जियो की 5जी सर्विस की टेस्टिंग में दिल्ली, मुंबई, कोलकत्ता, चेन्नई और वाराणसी जैसे भारत के पांच शहर हिस्सा ले रहे हैं। वहीं अन्य शहरों को बाद में शामिल किया जाएगा। कंपनी फिलहाल कम ग्राहकों के साथ कनेक्टिविटी फंक्शन की टेस्टिंग कर रही, सभी के लिए यह सर्विस फिलहाल उपलब्ध नहीं है। आपको MyJio फोन ऐप को चेक करना चाहिए, अगर कुछ आता है तो आपको पता चल जाएगा।।

OnePlus Community फोरम पर ऑफिशियल चेंजलॉग पर पोस्ट के मुताबिक, OnePlus 10T और OnePlus 10 Pro अक्टूबर, 2022 में एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के लिए अपडेट होंगे। वहीं दूसरी ओर 10R फिक्सेस के अलावा सितंबर, 2022 में एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच हासिल करेगा। चेंजलॉग के मुताबिक, वनप्वस 10 प्रो के लिए NE2211 11.A.18 अपडेट मिलेगा। यह सिर्फ Jio 5G कनेक्टिविटी और एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आएगा। OnePlus 10T का CPH2413 11.A.10 अपडेट थोड़ी बहुत क्रैश प्रोब्लम्स को ठीक करेगा। इसके अलावा यह नेटवर्क और वाई-फाई एक्सपीरियंस, कनेक्शन रिलिएबिलिटी और स्क्रीन डिस्प्ले क्वालिटी में सुधार लाएगा।

यहां जानें कैसे कर सकते हैं अपडेट: 
आपको यह अपडेट करने के लिए अपने वनप्लस फोन की सेटिंग में जाना होगा, जहां आपको रिसेंट फर्मवेयर मिलेगा। वहां देखेंगे कि अगर कोई अपडेट स्क्रीन के टॉप पर नजर आ रहा है तो आप डिवाइस में वहां पर क्लिक कर सकते हैं। डाउनलोड बटन पर क्लिक कीजिए, अगर वह आपके फोन पर चलता है। सिर्फ कुछ ही ग्राहकों को आज ओटीए प्राप्त हुआ है, वहीं कुछ को यह आने वाले दिनों में प्राप्त हो सकता है। वनप्लस फोन के लिए हालिया सॉफ्टवेयर अपडेट में 5जी नेटवर्क के लिए सपोर्ट शामिल हुआ है। इसकी के साथ इस अपटेड में एंड्रॉयड के लिए अक्टूबर सिक्योरिटी पैच भी शामिल हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Freedom Sale: 33 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25+
  2. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  3. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  4. Amazon Great Freedom Sale में सस्ता हो गया OnePlus का 7000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  5. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
  6. 8 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Lava Smart 4 लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Amazon Great Freedom Sale में गेमिंग लैपटॉप्स पर 65,000 रुपये तक डिस्काउंट 
  8. 120 इंच स्क्रीन पर सिनेमा दिखाएगा boAt का नया CineHead F1 Pro प्रोजेक्टर! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  10. 90 के दशक वाली नाई की दुकान याद दिला देगी ये वेबसाइट! इंटरनेट पर तेजी से हो रही वायरल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.