OnePlus Open 2 में होंगे धांसू फीचर्स और अपग्रेडेड डिजाइन, जानें क्या कुछ होगा खास

चीनी टेक दिग्गज OnePlus कथित तौर पर OnePlus Open 2 पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जनवरी 2025 10:01 IST
ख़ास बातें
  • चीनी टेक दिग्गज OnePlus कथित तौर पर OnePlus Open 2 पर काम कर रहा है।
  • OnePlus और Oppo ने 2024 के रिलीज टाइमफ्रेम को आगे बढ़ा दिया है।
  • वीबो पर दो चीनी टिपस्टर्स ने OnePlus Open 2 के बारे में खुलासा किया है।

OnePlus Open में 4,800mAh बैटरी है।

Photo Credit: OnePlus

चीनी टेक दिग्गज OnePlus कथित तौर पर OnePlus Open 2 पर काम कर रहा है। हाल ही में चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर दो चीनी टिपस्टर्स ने आगामी Open 2 के बारे में काफी कुछ खुलासा किया है जो कि जो अक्तूबर 2023 में लॉन्च हुए OnePlus Open का अपग्रेड है। आगामी वनप्लस फोल्डेबल फोन ग्लोबल मार्केट में Oppo Find N5 का रीब्रांड है। आइए OnePlus Open 2 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर डिजाइन आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आपको बता दें कि OnePlus और Oppo ने 2024 के रिलीज टाइमफ्रेम को आगे बढ़ा दिया है। अफवाहों के अनुसार, फोल्डेबल में टाइटेनियम के साथ एक नया और ज्यादा मजबूत डिजाइन होगा। यह बाजार में आने के बाद Honor Magic V3 से भी ज्यादा स्लिम फोल्डेबल फोन होगा। लेकिन डिजाइन में बदलाव के अलावा और भी बहुत कुछ नया होगा। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फोन में एक बेहतर ट्रिपल कैमरा हैसलब्लैड सिस्टम, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, 6 हजार एमएएच की बैटरी, वायरलेस चार्जिंग और सैटेलाइट कम्युनिकेशन सपोर्ट मिलेगा।

एक टिपस्टर का मानना ​​है कि Oppo Find N5 को इस फरवरी में चीनी बाजार में पेश किया जाएगा, जबकि OnePlus Open 2 ग्लोबल मार्केट में सैमसंग और गूगल के फोल्डेबल स्मार्टफोन के दस्तक देने से ठीक पहले मार्च और जून के बीच में पेश किया जा सकता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया नया iMac, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया MacBook Pro का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  6. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  7. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  8. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  9. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  10. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.