लीक हुआ OnePlus Open 2 फोल्डेबल फोन का डिजाइन, 5 कैमरे और 8-इंच डिस्प्ले के साथ आएगा!

रेंडरर्स में OnePlus Open 2 के किनारे कर्व्ड लगते हैं। फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। हालांकि, फोन OnePlus Open के समान एक से अधिक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 20:18 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open 2 के डिजाइन रेंडर शेयर किए गए हैं
  • फोल्डेबल फोन बड़े कैमरा मॉड्यूल, लेकिन पतले कैमरा बंप के साथ आ सकता है
  • बताया गया है कि मोड़े जाने पर इसकी मोटाई 10mm से कम होगी

Photo Credit: Smartprix

OnePlus Open 2 को लेकर लीक्स ने तेजी पकड़ ली है। चाइनीज ब्रांड के पोर्टफोलिया का यह दूसरा फोल्डेबल OnePlus Open के सक्सेसर के रूप में पेश किया जाएगा। हाल ही में एक लीक में बताया गया था कि वनप्लस अपने दूसरे फोल्डेबल फोन को 2025 की दूसरी छमाही में लॉन्च करेगी। अब, एक लेटेस्ट लीक में इसका डिजाइन रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स को लीक किया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी Open की तुलना में कथित Open 2 के डिजाइन में कुछ मामूली सुधार करने वाली है। लेटेस्ट रेंडर अपकमिंग फोल्डेबल में स्लिम बिल्ड, लेकिन तुलनात्मक रूप से बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिखाता है। लीक्स कहते हैं कि फोन 2K रिजॉल्यूशन वाले 8-इंच LTPO मेन डिस्प्ले के साथ आएगा। वहीं, कवर स्क्रीन का साइज 6.4-इंच हो सकता है।

Smartprix, योगेश ब्राड और यॉन ने मिलकर OnePlus Open 2 के डिजाइन रेंडर शेयर किए हैं। यह अपकमिंग फोल्डेबल के डिजाइन से जुड़ा पहला लीक है। तस्वीर इशारा देती है कि OnePlus मौजूदा Open की तुलना में इसके सक्सेसर में कुछ बदलाव कर रही है। कैमरा मॉड्यूल Open की तुलना में बड़ा प्रतीत होता है, लेकिन ऊभार तुलनात्मक रूप से कम लगता है। यह भी पता चलता है कि अपकमिंग फोल्डेबल फोन में तीन रियर कैमरे होंगे। और साथ ही 'H' लेटर के रूप में Hasselblad की ब्रांडिंग होगी। LED फ्लैश को कैमरा आइलैंड से बाहर लेफ्ट कॉर्नर पर रखा गया है।

इसके अलावा, रेंडरर्स में वनप्लस ओपन 2 के किनारे कर्व्ड लगते हैं। फोन को ब्लैक कलर में दिखाया गया है। हालांकि, फोन OnePlus Open के समान एक से अधिक कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। 

रिपोर्ट बताती है कि मोड़े जाने पर डिवाइस की मोटाई 10mm होगी। बता दें, वर्तमान में मार्केट में मौजूद सबसे पतला फोल्डेबल डिवाइस Honor Magic V3 है, जो मोड़े जाने पर केवल 9.2mm होता है। रिपोर्ट आगे दावा करती है कि OnePlus Open 2 IPX8 रेटिंग के साथ आएगा, जो वनप्लस ओपन की IPX4 रेटिंग से अपग्रेड होगा।
Advertisement

OnePlus Open 2 के 8-इंच 2K LTPO मेन डिस्प्ले और 6.4-इंच AMOLED कवर स्क्रीन के साथ आने की उम्मीद है। फोन Snapdragon 8 Elite SoC से लैस हो सकता है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में तीन 50-मेगापिक्सल के सेंसर होने की संभावना जताई गई है, जो मेन, अल्ट्रा-वाइड और टेलिफोटो लेंस हो सकते हैं। फोन में 32-मेगापिक्सल और 20-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 80W चार्जिंग केसाथ 5,900mAh बैटरी मिल सकती है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  2. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  3. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  4. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  5. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  6. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  7. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  8. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  9. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  10. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.