OnePlus Nord भारत में लॉन्च होगा 21 जुलाई को, Amazon India पर प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 जुलाई से

OnePlus Nord तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और दो सेल्फी कैमरे दिए जाएंगे।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 19:01 IST
ख़ास बातें
  • शाम साढ़े सात बजे लॉन्च किया जाएगा वनप्लस नॉर्ड
  • प्री-ऑर्डर बुकिंग के लिए 499 रुपये का भुगतान करना होगा
  • OnePlus Nord से OnePlus Nord AR ऐप के ज़रिए पर्दा उठेगा
OnePlus Nord को 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी वनप्लस ने मंगलवार को दी। OnePlus ने यह भी खुलासा किया है कि भारत में इस फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 जुलाई से Amazon पर शुरू हो जाएगी। इच्छुक ग्राहकों को इस फोन को प्रीबुक करने के लिए 499 रुपये का भुगतान करना होगा। इस राशि के बदले ग्राहक को कंपनी की ओर से एक गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें वनप्लस का लिमिटेड एडिशन मर्चेंडाइज़ होगा।

OnePlus Nord, कंपनी का बहु-प्रतीक्षित स्मार्टफोन है। क्योंकि OnePlus लंबे समय बाद मिड-रेंज सेगमेंट में वापसी करने वाली है। बीते दो साल में कंपनी ने कीमत पर कम ध्यान देते हुए ज़्यादा ध्यान नए और अनोखे फीचर्स देने पर केंद्रित रखा है। दूसरी तरफ, वनप्लस नॉर्ड बेहद ही किफायती हैंडसेट होने वाला है और इसकी कीमत 500 डॉलर से कम होगी। यह फ्लैगशिप किलर हैंडसेट तो नहीं होगा। लेकिन यह मिड-रेंज स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा और इसमें फ्लैगशिप स्तर के कैमरे दिए जाने की बात की गई है।
Advertisement


OnePlus के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड को 21 जुलाई को शाम साढ़े सात बजे लॉन्च किया जाएगा। कोरोना वायरस महामारी के कारण कंपनी फिजिकल इवेंट नहीं आयोजित करने वाली है। OnePlus Nord से OnePlus Nord AR ऐप के ज़रिए पर्दा उठेगा। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस के लिए उपलब्ध होगा।
Advertisement

जैसा कि हमने पहले बताया, वनप्लस नॉर्ड की प्री-ऑर्डर बुकिंग 15 जुलाई को अमेज़न इंडिया की साइट पर शुरू हो जाएगी। ग्राहकों को इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए 499 रुपये का भुगतान करना होगा। अगर प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहक 31 अगस्त तक वनप्लस नॉर्ड को खरीद लेते हैं, तो उन्हें कंपनी की ओर से एक गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा। इसमें OnePlus Bullets Wireless V1 हेडफोन्स के साथ एक फोन कवर मुफ्त मिलेगा।

अब तक सार्वजनिक हुए टीज़र्स से पता चल चुका है कि OnePlus Nord तीन रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर और दो सेल्फी कैमरे दिए जाएंगे। फोन का प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन को भी सपोर्ट करेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.