OnePlus Nord की प्री-बुकिंग आज से शुरू, इन ऑफर्स का उठाएं फायदा

Amazon ने अपनी वेबसाइट पर OnePlus Nord के प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 29,999 रुपये है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 जुलाई 2020 10:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord के 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट की प्री-बुकिंग शुरू
  • केवल Amazon India पर कर सकते हैं प्री-ऑर्डर
  • 4 अगस्त से होगी स्मार्टफोन की शिपिंग शुरू

OnePlus Nord के 8 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये है

OnePlus Nord अब अमेज़न इंडिया पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह प्री-ऑर्डर केवल 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट के लिए है। इसका 6 जीबी रैम मॉडल सितंबर में बेचा जाएगा, लेकिन किस तारीख को, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा यह भी बता दें कि कंपनी अपनी आधिकारिक वेबसाइट OnePlus.in पर प्री-ऑर्डर नहीं ले रही है। आप OnePlus Nord को केवल Amazon.in पर ही प्री-बुक कर सकते हैं। वनप्लस नॉर्ड की बिक्री 4 अगस्त से शुरू होने वाली है। फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 4,115mAh बैटरी हैं।
 

OnePlus Nord pre-orders, price in India, offers

अमेज़न ने अपनी वेबसाइट पर वनप्लस नॉर्ड के प्री-ऑर्डर लेना शुरू कर दिया है। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999, जबकि 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 29,999 रुपये है। जैसा कि हमने ऊपर बताया कि OnePlus Nord का 6 जीबी रैम वेरिएंट सितंबर में बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने कोई सटीक तारीख नहीं दी है। प्री-ऑर्डर किए गए 8 जीबी रैम और 12 जीबी रैम वेरिएंट की शिपिंग 4 अगस्त से शुरू होगी।

Amazon पर प्री-ऑर्डर ऑफर भी दिए जा रहे हैं। इसमें 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड पर 2,000 रुपये की छूट, 12,400 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर और चुनिंदा कार्डों पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा एचएसबीसी कैशबैक कार्ड पर पांच प्रतिशत की तत्काल छूट भी दी जाएगी।

 

OnePlus Nord specifications, features

डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलेगा। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x RAM दिए गए हैं।

OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड अल्ट्राशॉट एचडीआर, नाइटस्केप, सुपर मैक्रो, पोर्ट्रेट, प्रो मोड, पनोरमा, एआई सीन डिटेक्शन, RAW इमेज और अल्ट्रा वाइड सेल्फी जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की क्षमता है।
Advertisement

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।

OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus Nord price in India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. LPG सब्सिडी नहीं आई? घर बैठे ऐसे चेक करें क्या है वजह, ऐसे पता चलेगा स्टेटस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, दो मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  2. 6,300mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme Note 80, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Hisense ने भारत में लॉन्च किए मोबाइल कनेक्टिविटी और AI स्मार्ट मोड वाले नए AC, जानें कीमत
  4. OnePlus 15T में होगा कॉम्पैक्ट डिजाइन, 6.32 इंच फ्लैट डिस्प्ले
  5. 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी वाला Vivo V70 FE लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo Find N6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, AI Pen के लिए मिलेगा सपोर्ट
  7. अंगूठी के साइज में 1TB स्टोरेज! Sandisk का नया USB-C फ्लैश ड्राइव लॉन्च, कीमत Rs 2 हजार से शुरू
  8. Vivo X300s में मिलेगा 6.78 इंच डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. e-PAN डाउनलोड के नाम पर आ रहे फर्जी ईमेल, PIB फैक्ट चेक ने किया सावधान, न करें क्लिक
  10. iQOO Z11 का टीजर जारी, 9020mAh की विशाल बैटरी के साथ दमदार गेमिंग फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.