OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आया TDRA सर्टिफिकेशन पर नजर, 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से होगा लैस

OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.71 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 नवंबर 2023 10:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.71 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने ब्रांड ग्लोबल मार्केट में OnePlus Nord N30 SE 5G को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। आगामी स्मार्टफोन TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है जो कि इसके जल्द ही लॉन्च होने का संकेत देता है। OnePlus ने चीन में लॉन्च से पहले ही अपने आगामी फ्लैगशिप OnePlus 12 का टीजर जारी करना शुरू कर दिया गया है।

TDRA सर्टिफिकेशन डाटाबेस से कंफर्म होता है कि "OnePlus Nord CE 3 Lite 5G" मॉनिकर वाले फोन का मॉडल नंबर CPH2605 है। यह पहले से ही पता है कि यह मॉडल नंबर OnePlus Nord CE 3 Lite 5G का है। तो ऐसे में संभावना है कि Nord N30 SE यूएई के लिए बने उस फोन का रीब्रांड है। खास बात यह है कि Nord N30 5G जो Nord CE 3 Lite 5G का रीब्रांड है, पहले से ही अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक ही मॉडल नंबर होने से यह कंफर्म नहीं होता है कि फोन में स्पेसिफिकेशंस भी एक ही होंगे। आइए Nord CE 3 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।


OnePlus Nord CE 3 Lite 5G स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord CE 3 Lite में 6.71 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें साउंड के लिए ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, सेंटर अलाइंग्ड पंच होल डिजाइन, साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर जो कि पावर बटन के तौर पर भी काम करता है। यह स्मार्टफोन ऑक्टा कोर Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 8GB RAM दी गई है, जिसके साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। यह स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Nord CE 3 Lite 5G के रियर में 3x जूम सपोर्ट करने वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी-सी और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  2. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  8. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  9. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  10. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.