OnePlus Nord N200 5G ने दिखाया अपना दमखम: आसानी से पास किए बेंड, फायर और स्क्रैच टेस्ट

OnePlus Nord N200 5G के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की अमेरिका में कीमत 239.99 डॉलर (लगभग 17,600 रुपये) है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 अगस्त 2021 11:45 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N200 5G को ऊपर बेंड, फायर और स्क्रैच टेस्ट किए गए
  • वनप्लस के किफायती फोन ने आसानी से पास किए टेस्ट
  • Asus ROG Phone 5 हाथ के दबाव से आसानी से टूटा था

OnePlus Nord N200 5G की अमेरिका में कीमत 239.99 डॉलर (लगभग 17,600 रुपये) है

OnePlus Nord N200 5G को इस साल जून में कंपनी के बजट फोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। इस सीरीज़ की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जब कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट से अपना ध्यान हटाते हुए किफायती फोन के साथ मार्केट में अपने पैर और मजबूत करने के लिए OnePlus Nord को लॉन्च किया था। नया वनप्लस नॉर्ड 5जी फोन वर्तमान में US और Canada के बाजारों तक सीमित है। अब, OnePlus Nord N200 5G पर किया गया एक ड्यूरेबिलिटी टेस्ट किया गया है और ऐसा लगता है कि इसने बेंड टेस्ट (OnePlus Nord Bend Test) के साथ-साथ फायर टेस्ट को पास कर लिया है।

YouTuber JerryRigEverything ने OnePlus Nord N200 5G पर अपने खतरनाक टेस्ट किए, जिसमें कई लोकप्रिय और प्रीमियम फोन की धज्जियां उड़ती नज़र आ चुकी है। फोन पर हुए सभी टेस्ट में सबसे पहला टेस्ट यूट्यूबर का लोकप्रिय स्क्रैच टेस्ट था। इसमें यूट्यूबर द्वारा निर्धारित लेवल 6 पर स्क्रैच दिखाई देना शुरू हो गए और लेवल 7 पर गहरे स्क्रैच दिखाई दिए। यह पुष्टि करता है कि OnePlus ने ग्लास डिस्प्ले का विकल्प चुना है, न कि प्लास्टिक वाला। आसानी से लगने वाले स्क्रैच से पता चलता है कि फोन के फ्रेम, बटन और बैक पैनल सभी प्लास्टिक से बने हैं।
Advertisement


स्क्रैच के अलावा, वनप्लस फोन फायर टेस्ट (OnePlus Nord N200 5G Fire Test) से भी बच गया। डिस्प्ले के जिस हिस्से में थोड़ी देर तक फ्लेम (लौ) लगाई गई, वहां काला दाग पड़ गया, लेकिन कुछ सेकंड के बाद यह पूरी तरह से ठीक हो गया। फोन पर बेंड टेस्ट (OnePlus Nord N200 5G Bend Test) भी किया गया। इसे ज़ोर से मोडने पर भी स्क्रीन पर किसी प्रकार की दरार नहीं आई और न ही फ्रेम को कोई क्षति पहुंची। कुल मिलाकर, आसान स्क्रैचिंग को छोड़कर, वनप्लस नॉर्ड एन200 फोन इन टेस्ट में आसानी से पास हो गया। यह एक आश्चर्य की बात है कि कई प्रीमियम फ्लैगशिप इन टेस्ट में बुरी तरह फेल हो जाते हैं।
Advertisement

उदाहरण के लिए, Asus ROG Phone 5 इन टेस्ट में बुरी तरह फेल हुआ था और हाथ के दबाव में ही टूट गया था। हालांकि, वनप्लस फ्लैगशिप - OnePlus 9 Pro - JerryRig Everything के सभी टेस्ट में आसानी से पास हो गया था।

OnePlus Nord N200 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इसके 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की अमेरिका में कीमत 239.99 डॉलर (लगभग 17,600 रुपये) है। फोन 90Hz डिस्प्ले से लैस आता है और Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट पर काम करता है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000mAh बैटरी और 18W फास्ट चार्जिंग शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.