OnePlus Nord Lite हो सकता है स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर से लैस, गीकबेंच पर लिस्ट

नए गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के लिए OnePlus BE2028 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। पता चला है कि फोन में एंड्रॉयड 10 और 6 जीबी रैम दिए जाएंगे।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 13 जुलाई 2020 18:35 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus ने वनप्लस नॉर्ड के इस वेरिएंट की ओर कोई इशारा नहीं दिया
  • OnePlus Nord को गीकबेंच साइट पर AC2003 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट
  • Snapdragon 690 प्रोसेसर में है 5जी सपोर्ट
OnePlus Nord Lite को बेंचमार्किंग साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। दरअसल, एक नए OnePlus स्मार्टफोन को गीकबेंच साइट पर मिड-रेंज क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह नए OnePlus Nord फोन का ही एक वेरिएंट हो सकता है। नए मॉडल को बेंचमार्किंग साइट पर ‘OnePlus BE2028' मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बता दें कि वनप्लस नॉर्ड को पहले Geekbench पर AC2003 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। नए वनप्लस स्मार्टफोन में lito प्रोसेसर होने के बात की गई है जो आम तौर पर स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के लिए इस्तेमाल होता है। हालांकि, नए गीकबेंच लिस्टिंग की बेस फ्रिक्वेंसी और आइडेंटिफायर डिटेल्स से पता चलता है कि OnePlus BE2023 मॉडल में स्नैपड्रैगन 690 प्रोसेसर इस्तेमाल किया जा सकता है।

जैसा कि हमने बताया, नए गीकबेंच लिस्टिंग में फोन के लिए OnePlus BE2028 मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। पता चला है कि फोन में एंड्रॉयड 10 और 6 जीबी रैम दिए जाएंगे। Qualcomm ने बीते महीने ही Snapdragon 690 प्रोसेसर से पर्दा उठाया था। यह 5जी सपोर्ट के साथ आने वाला स्नैपड्रैगन 600 सीरीज़ का पहला प्रोसेसर है।

ऐसे में नए वनप्लस हैंडसेट के OnePlus Nord Lite मॉडल होने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। वैसे OnePlus ने वनप्लस नॉर्ड के इस वेरिएंट की ओर कोई इशारा नहीं दिया है। ऐसे में इस दावे पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा। संभव है कि वनप्लस एक 'लाइटर' वेरिएंट पर काम रही है। जिसे 21 जुलाई को वनप्लस नॉर्ड के साथ नहीं पेश करके बाद में लॉन्च किया जाए।


संभव है कि यह वनप्लस नॉर्ड का शुरुआती वर्ज़न हो जिसे थोड़े कमज़ोर स्पेसिफिकेशन के साथ टेस्ट किया गया हो। या फिर वनप्लस बिल्कुल ही नए मॉडल पर काम कर रही हो, जो नॉर्ड सीरीज़ का हिस्सा नहीं होगा। फिलहाल, स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में कयास लगाए जाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

बता दें कि OnePlus Nord को गीकबेंच साइट पर AC2003 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया जा चुका है। यह 12 जीबी रैम और स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर के साथ लिस्ट था। वनप्लस नॉर्ड को भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। कंपनी इसके लिए एक एआर लॉन्च इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसे पास भी बेचे जा रहे हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  8. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  9. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  10. Duplicate Aadhaar: डुप्लीकेट आधार पर लगेगी लगाम! Bharat ABIS नया टूल करेगा पहचान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.