8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 को लॉन्च कर दिया है।

8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ OnePlus Nord CE 6 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord CE6 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • OnePlus Nord CE6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन

OnePlus ने आज भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 6 को लॉन्च कर दिया है। Nord CE6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है। यह फोन ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4 प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।  यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। आइए OnePlus Nord CE 6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus Nord CE 6 Price

OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये है। यह फोन बिक्री के लिए वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस स्टोर ऐप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और चुनिंदा रिटेल पार्टनर पर 8 मई दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंद क्रेडिट कार्ड से फुल स्वाइप पर 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।

OnePlus Nord CE 6 Specifications

OnePlus Nord CE6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आती है। इस फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 4nm चिपसेट के साथ एड्रेनो 810 GPU दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस किया गया है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 ​​मिमी और वजन 215 ग्राम है। वहीं मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »