Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus Nord CE 6 के दोनों वेरिएंट पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही है। फोन में 8,000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2026 12:04 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है
  • Amazon Pay ICICI कार्ड पर 1,949 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है
  • फोन में 8,000mAh बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 50MP कैमरा है

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus Nord CE 6 पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील मिल रही है

Photo Credit: OnePlus

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus Nord CE 6 पर प्राइस डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं, जिसके बाद फोन की कीमत काफी कम हो गई है। Nord CE 6 में 8,000mAh की बैटरी, 144Hz रिफ्रेश रेट वाली AMOLED डिस्प्ले और Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 35 हजार की शुरुआती कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस कीमत में Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G और Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion पर भी अच्छी डील मिल रही है, लेकिन OnePlus Nord CE 6 इन दोनों को अच्छी टक्कर देता है।

OnePlus Nord CE 6 deal on Amazon Great Indian Festival Sale 2026

Amazon Great Indian Festival Sale में OnePlus Nord CE 6 के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपये है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट के लिए 38,999 रुपये खर्च करने होंगे। Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर वेरिएंट के हिसाब से 1,799 रुपये से 1,949 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। वहीं, SBI कार्ड से भुगतान करने पर 1,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट उपलब्ध है।

Advertisement

इसके अलावा, फोन पर No Cost EMI का ऑप्शन भी दिया गया है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर उसकी मॉडल और कंडीशन के आधार पर 36,400 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, एक्सचेंज की पूरी वैल्यू मिलना पुराने फोन की पात्रता और स्थिति पर निर्भर करेगा। यह फोन Lunar Pearl, Fresh Blue और Pitch Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

OnePlus Nord CE 6 Specifications

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 450 ppi पिक्सल डेंसिटी मिलती है। डिस्प्ले 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट करती है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग के दौरान स्मूद अनुभव मिल सकता है।

Advertisement

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 810 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 पर चलता है। फोन की लंबाई 16.25 सेमी, चौड़ाई 7.75 सेमी और मोटाई 0.85 सेमी है। इसका वजन 215 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फोटोग्राफी के लिए OnePlus Nord CE 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें f/1.8 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) का सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा भी मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में f/2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट मिलता है।

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 की सबसे खास खूबियों में इसकी 8,000mAh की बैटरी शामिल है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा, फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे जरूरत पड़ने पर दूसरे कंपैटिबल डिवाइस को चार्ज किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  7. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  8. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  9. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  10. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.