OnePlus Nord CE4 लॉन्च होगा 16GB तक रैम, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ, टीजर जारी

कंपनी ने यहां एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है।

OnePlus Nord CE4 लॉन्च होगा 16GB तक रैम, Snapdragon 7 Gen 3 के साथ, टीजर जारी

OnePlus Nord CE 3 का सक्सेसर होगा अपकमिंग फोन

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 लॉन्च भारत में अगले महीने है।
  • फोन में 256GB स्टोरेज बताई गई है जिसका टाइप UFS 3.1 होगा।
  • फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा।
विज्ञापन
OnePlus की Nord सीरीज में Nord CE लाइनअप के स्मार्टफोन काफी पॉपुलर रहे हैं। पिछले साल कंपनी ने Nord CE 3 को लॉन्च किया था जिसका सक्सेसर भी अब कंफर्म हो गया है। OnePlus Nord CE 4 भारत में अगले महीने यानी कि अप्रैल में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने फोन को लेकर टीजर रिलीज करना भी शुरू कर दिया है। यहां तक कि Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। अब फोन के बारे में एक बड़ा अपडेट कंपनी ने दिया है जो इसके महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। आइए जानते हैं डिटेल। 

OnePlus Nord CE4 लॉन्च भारत में अगले महीने है। 1 अप्रैल को शाम 6.30 बजे इसका लॉन्च ईवेंट कंफर्म कर दिया गया है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फोन को अधिकारिक रूप से टीज करना शुरू कर दिया है। अब लेटेस्ट टीजर में OnePlus Nord CE4 स्मार्टफोन की रैम-स्टोरेज कैपिसिटी के बारे में खुलासा किया गया है। OnePlus Nord CE4 में 8GB रैम होगी जिसका टाइप LPDDR4x बताया गया है। साथ में 8 जीबी वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी फोन में होगा। यानी 16जीबी रैम की पावर इसमें देखने को मिलेगी। फोन में 256GB स्टोरेज बताई गई है जिसका टाइप UFS 3.1 होगा। 

कंपनी ने यहां एक्सपेंडेबल स्टोरेज का ऑप्शन दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से फोन की स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकेगा। प्रोसेसिंग की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर मिलने वाला है जिसे कंपनी कंफर्म कर चुकी है। बैक पैनल पर पिल शेप का आइलैंड देखने को मिलेगा जिसमें दो कैमरा सेंसर LED फ्लैश के साथ होंगे। फोन डार्क क्रोम और सिलेडन मार्बल कलर्स में आने की बात कही गई है। डिवाइस में पावर बटन राइट साइड में दिया गया है। साथ में वॉल्यूम बटन भी इसी जगह मौजूद होंगे। IR ब्लास्टर को टॉप प्लेसमेंट दी गई है। 

Nord CE4 के बारे में कंपनी काफी कुछ रिवील कर चुकी है, लेकिन कुछ खास स्पेसिफिकेशंस जैसे कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। लीक्स और रिपोर्ट्स में सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें AMOLED पैनल देखने को मिल सकता है। फोन का प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का होगा, और 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 के साथ जुड़े रहें।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 782G
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview की Oscal ने Bolt 2 टैबलेट किया लॉन्च, 90Hz डिस्प्ले, 8300mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. ₹2250 सस्ता हो गया Samsung का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! 6000mAh बैटरी
  3. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  5. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  6. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  7. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  8. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  9. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  10. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »