OnePlus Nord CE 4 Lite 5G के प्राइस लीक, 20 हजार से कम में आज होगा लॉन्‍च!

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G : इस बात की भी पूरी संभावना है कि ब्रैंड कुछ ऑफर पेश कर सकता है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जून 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 4 Lite 5G की लॉन्चिंग आज
  • 20 हजार रुपये से कम में लॉन्‍च होगी डिवाइस
  • 5500 एमएएच बैटरी से हो सकती है पैक

कहा जाता है कि OnePlus Nord CE 4 Lite 5G का डिजाइन Oppo K12x के जैसा होगा। (सांकेतिक तस्‍वीर)

OnePlus का नया स्‍मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 Lite 5G आज भारत समेत ग्‍लोबल मार्केट्स में लॉन्‍च हो रहा है। कंपनी ने इसके कई स्‍पेसिफ‍िकेशंस से पर्दा हटा दिया है और कुछ फीचर्स ऑनलाइन भी लीक हुए हैं। अब एक और लीक में इस फोन की कीमत सामने आई है। इससे पता चलता है कि नया वनप्‍लस फोन भारत में 20 हजार रुपये से कम दाम में आ सकता है। फोन में 5500 एमएएच बैटरी दी जा सकती है, जो 80W की फास्‍ट चार्जिंग और 5W की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

जाने-माने टिप्‍सटर योगेश बराड़ (Yogesh Brar) ने एमेजॉन का स्‍क्रीनशॉट शेयर करते हुए बताया है कि OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को भारत में 19999 रुपये के प्राइस टैग में लाया जाएगा। कंपनी ने इसी कीमत में पिछले साल Nord CE 3 Lite 5G को भी लॉन्‍च किया था। इस बात की भी पूरी संभावना है कि ब्रैंड कुछ ऑफर पेश कर सकता है, जिससे फोन की कीमत और कम हो जाएगी। 

आज आ रहे OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को फ्रांस की एक रिटेलर मीडियामार्केट (MediaMarkt) पहले ही 329 यूरो (लगभग 29,400 रुपये) में लिस्‍ट कर चुकी है। 
 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G Specifications 

कहा जाता है कि OnePlus Nord CE 4 Lite 5G का डिजाइन Oppo K12x के जैसा होगा। फोन में 6.67 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा, जोकि FHD+ रेजॉलूशन और 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। इसकी पीक ब्राइटनैस 2100 निट्स है। फोन में डुअल स्‍टीरियो स्‍पीकर सेटअप दिया जा सकता है। 

नए वनप्‍लस फोन में 50 मेगापिक्‍सल का Sony LYT-600 मेन कैमरा सेंसर दिया जा सकता है, जोकि ऑप्टिकल इमेज स्‍टेबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। सेकंडरी लेंस के रूप में 2 एमपी का पोर्ट्रेट सेंसर इस फोन में हो सकता है। फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G को क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर की ताकत दी जा सकती है। यही प्रोसेसर Nord CE 3 Lite 5G और Nord CE 2 Lite 5G में भी मिल सकता है। 5500 एमएएच की बैटरी से यह पैक हो सकता है, जोकि 80W की फास्‍ट चार्जिंग और 5W की रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इनमें से कितने फीचर कन्‍फर्म होते हैं और क्‍या नया दिया जा सकता है, जानने के लिए लॉन्‍च इवेंट का इंतजार करना होगा।  
 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright AMOLED screen
  • Decent primary camera
  • Features an IP54 rating
  • Support for fast charging
  • Bad
  • Older chipset that was launched in 2021
  • Weak camera performance in low light
  • No ultra wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • Bad
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1800x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram Instants: नया प्राइवेट फोटो शेयरिंग फीचर अच्छा लगा? यूज करने से पहले जान लें ये जरूरी सेटिंग्स
  2. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबक
  3. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. Vivo X500 में मिल सकती है बड़ी स्क्रीन, MediaTek Dimensity 9600 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 15T आ रहा 200MP मेन कैमरा, 8000mAh बैटरी, धांसू फोटोग्राफी, गेमिंग फीचर्स के साथ, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  2. यह लैपटॉप नहीं, पावरबैंक है! Krafted Edge लाई लैपटॉप चार्जिंग के लिए 20,000mAh का 65W पावरबैंक, जानें सबकुछ
  3. Ola की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, बैटरी मैन्युफैक्चरिंग में 2,000 करोड़ रुपये लगाने की तैयारी
  4. Honor Win Turbo जल्द होगा लॉन्च, मेटल का होगा फ्रेम 
  5. Samsung Galaxy M47 हुआ गीकबेंच पर लिस्ट, 8GB रैम, Snapdragon चिप का खुलासा
  6. 25 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का 4 कैमरों वाला फोन! धांसू डिस्काउंट ऑफर
  7. पुराने mAadhaar ऐप की होने वाली है छुट्टी! UIDAI ने दी नया ऐप इंस्टॉल करने की सलाह
  8. Moto G37 और Moto G37 Power जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  9. Amazon पर AI बनाएगा शॉपिंग आसान, सुझाव से तुलना तक बोलकर होगा सबकुछ!
  10. Tesla ने बेंगलुरु में खोला पहला शोरूम, ऑफ्टर सेल्स सपोर्ट होगी मजबूत 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.