पहली बार 108MP कैमरा से लैस होगा OnePlus Nord CE 3 5G, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 नवंबर 2022 09:56 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 3 5G में Snapdragon 695 SoC मिलेगा।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 108MP के मेन कैमरा सेंसर मिलेगा।
  • OnePlus Nord CE 3 5G में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

OnePlus Nord CE 3 5G में 108MP का पहला कैमरा सेंसर है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 2 को इस साल लॉन्च किया गया था और अब इस किफायती स्मार्टफोन का अपग्रेड जल्द ही आने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus इस समय Nord CE 3 5G पर काम करता है जो कि  अगले साल की पहली या दूसरी तिमाही में दस्तक दे सकता है। इसके अलावा रिपोर्ट में आगामी नॉर्ड स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया गया है। आइए वनप्लस के इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।

Tipster OnLeaks ने GadgetGang के सहयोग के साथ OnePlus Nord CE 3 5G के पूरे स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। यह फोन नॉर्ड लाइनअप में कम बदलाव के साथ आएगा जो कि OnePlus Nord CE 2 Lite का अपग्रेड होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, Nord CE 3 में Snapdragon 695 SoC मिलेगा जो कि Nord CE 2 Lite 5G में भी इस्तेमाल किया गया था। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह Nord CE 2 में दी गई 6.43 इंच की डिस्प्ले से बड़ी है। बैटरी की बात करें तो नॉर्ड सीई 3 में बड़ी 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जो कि 108MP के मेन कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मैक्रो सेंसर के साथ आएगा।

वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में एआई फेस अनलॉक सपोर्ट के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आएगा। इसके बेस मॉडल में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी, वहीं हायर एंड मॉडल में 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.