108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाले OnePlus Nord CE 3 के रेंडर्स लॉन्च से पहले लीक, शानदार डिजाइन आया सामने

Nord CE 3 में Snapdragon 695 SoC के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2022 11:22 IST
ख़ास बातें
  • Nord CE 3 के 2023 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
  • Nord CE 3 में Snapdragon 695 SoC देखने को मिल सकता है।
  • इसमें 6.7 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 कंपनी की नॉर्ड सीरीज में अपकमिंग स्मार्टफोन है जो OnePlus Nord CE 2 का सक्सेसर है।

OnePlus की नॉर्ड सीरीज काफी सक्सेसफुल रही है और इसमें कंपनी ने पहली बार मिड रेंज बजट स्मार्टफोन लॉन्च करना शुरू किया था जो कि लगभग-लगभग प्रीमियम हैंडसेट वाले फीचर्स भी लेकर आते हैं। सीरीज का Nord CE 2 हैंडसेट भी काफी पॉपुलर रहा है और कंपनी अब इसका सक्सेसर लेकर आ रही है जिसके बारे में अफवाहों का बाजार गर्म है। OnePlus Nord CE 3 के बारे में लेटेस्ट अपडेट इसके डिजाइन का खुलासा करता है। इसके अलावा फोन के कुछ स्पेसिफिकेशंस भी लीक हुए हैं। 

OnePlus Nord CE 3 कंपनी की नॉर्ड सीरीज में अपकमिंग स्मार्टफोन है जो OnePlus Nord CE 2 का सक्सेसर है। अब इस फोन के लेटेस्ट लीक में रेंडर्स सामने आए हैं जिसमें इसका शानदार डिजाइन दिखाया गया है। एक जाने माने टिप्स्टर स्टीव हैमरस्टॉफर ने 91मोबाइल्स के साथ मिलकर फोन के रेंडर्स पोस्ट किए हैं। बताया गया है कि ये रेंडर्स फोन की प्रोटोटाइप यूनिट के हैं। रेंडर्स के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 के डिजाइन में पुराने मॉडल से बदलाव नजर आ रहे हैं। 

OnePlus Nord CE 3 में पंच होल सेंटर में दिया गया है, डिस्प्ले पर पतले बेजल हैं और चिन थोड़ी मोटी दिखाई दे रही है। पावर बटन राइट साइड में है और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर होने की बात भी कही जा रही है। लेफ्ट साइड में वॉल्यूम रॉकर और सिम ट्रे दी गई है। अबकी बार फोन में फ्लैट साइड्स देखने को मिल सकती हैं जैसा कि OnePlus X में भी देखा गया था। फोन के बैक पैनल की बात करें तो इसमें दो कैमरा रिंग्स दिखाई दे रहे हैं। टॉप रिंग में सिंगल कैमरा है, जबकि बॉटम रिंग में दो कैमरा हैं। साथ में एलईडी फ्लैश भी दिया गया है। फोन के टॉप में माइक्रोफोन दिया गया है और बॉटम में स्पीकर ग्रिल मिल जाती है। इसके अलावा फोन में यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है और 3.5mm हेडफोन जैक भी मौजूद है। 

फोन के लिए इसके पहले आए लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशंस भी बताए गए थे जिसके मुताबिक, Nord CE 3 में Snapdragon 695 SoC के साथ 6.7 इंच का फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात कही गई है, जिसमें 108MP का मेन कैमरा सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। फ्रंट में यह 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आ सकता है। फोन 2023 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  3. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  4. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 6000mAh बैटरी के साथ Itel A300C लॉन्च, कीमत 11 हजार से भी कम, जानें सबकुछ
  8. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  9. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.