OnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, फोन में होगा 64MP ट्रिपल कैमरा!

टिप्स्टर योगेश बरार ने 91mobiles के माध्यम से OnePlus Nord CE 2 Lite के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है।

OnePlus Nord CE 2 Lite के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक, फोन में होगा 64MP ट्रिपल कैमरा!
ख़ास बातें
  • फोन में होगा 64MP+2MP+2MP ट्रिपल कैमरा सेटअप।
  • स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच की हो सकती है।
  • फोन में Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन
OnePlus Nord CE 2 के लाइट वर्जन OnePlus Nord CE 2 Lite के कैमरा डीटेल्स एक ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। OnePlus Nord CE 2 Lite के लॉन्च के बारे में अफवाहें लगातार सामने आ रही हैं। कुछ लीक्स में इसके स्पेसिफिकेशन्स भी उजागर किए गए हैं। अब इस स्मार्टफोन के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स भी एक टिप्स्टर ने लीक कर दिए हैं। टिप्स्टर के अनुसार, फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और फ्रंट कैमरा में Sony IMX471 सेंसर दिया जाएगा। 

टिप्स्टर योगेश बरार ने 91mobiles के माध्यम से OnePlus Nord CE 2 Lite के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया है। टिप्स्टर का कहना है कि वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट में ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा और फोन का प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का होगा। यह एक ओमनीविजन कैमरा बताया जा रहा है। इसके साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। इसके फ्रंट कैमरा के बारे में टिप्स्टर ने बताया है कि फोन का 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा Sony IMX471 सेंसर से लैस होगा। 

OnePlus Nord CE 2 Lite के बारे में इससे पहले आए लीक्स में इसकी बाकी स्पेसिफिकेशन्स डीटेल्स भी सामने आ चुकी हैं। अगर लीक्स की मानें तो नॉर्ड सीई 2 लाइट में 6.59 इंच की फ्ल्यूइड फुल एचडी डिस्प्ले होगी। हालांकि, डिस्प्ले टाइप के बारे में अभी तक कोई जानकारी लीक्स में भी सामने नहीं आई है। टिप्स्टर योगेश बरार के मुताबिक, इस फोन का डिस्प्ले एक एलसीडी पैनल के रूप में दिया जा सकता है। वनप्लस का यह फोन मिडरेंज सेगमेंट में लॉन्च किया जा सकता है जिसमें Qualcomm Snapdragon 695 चिपसेट देखने को मिल सकता है। फोन में 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज कैपिसिटी देखने को मिल सकती है।  

इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपिसिटी 5000 एमएएच की हो सकती है जिसके साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट देखने को मिल सकता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में कहा गया है कि फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 11 के साथ आएगा जिस पर OxygenOS की स्किन होगी। फोन एक मिडरेंज डिवाइस होगा और इसकी कीमत 20 हजार रुपये के आसपास हो सकती है। हालांकि, वन प्लस की ओर से अभी तक इसकी स्पेसिफिकेशन्स या कीमत के बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। चूंकि फोन के लीक्स हर दिन सामने आ रहे हैं इसलिए बहुत संभव है कि इसे OnePlus Nord CE 2 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  2. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  6. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  7. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  8. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  9. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  10. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »