64MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ OnePlus Nord CE 2 5G स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, बाकी खूबियां भी जानें

OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 फरवरी 2022 20:36 IST
ख़ास बातें
  • इसके 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के दाम 23,999 रुपये हैं
  • 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है
  • यह डिवाइस- बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर ऑप्‍शंस में खरीदी जा सकेगी

फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी हैं।

OnePlus Nord CE 2 5G स्‍मार्टफोन गुरुवार को इंडिया में लॉन्‍च हो गया है। इसके साथ ही OnePlus TV Y1S सीरीज को भी लॉन्‍च किया गया है। वनप्‍लस का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 5G का सक्सेसर है, जिसे पिछले साल लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord CE 2 5G में MediaTek का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। यह 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक, डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 65W सुपर VOOC फास्ट चार्जिंग जैसी खूबियां भी हैं। 
 

OnePlus Nord CE 2 5G के इंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

इंडिया में OnePlus Nord CE 2 5G की कीमत 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए 23,999 रुपये है। इसके 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 24,999 रुपये है। यह डिवाइस- बहामा ब्लू और ग्रे मिरर कलर ऑप्‍शंस में खरीदी जा सकेगी। वनप्लस के अनुसार फोन की बिक्री कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट, रिटेल स्‍टोर्स और एमेजॉन के जरिए 22 फरवरी से शुरू होगी।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 2 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

 डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आने वाला OnePlus Nord CE 2 5G स्‍मार्टफोन Android 11 पर चलता है। इसमें कंपनी के OxygenOS 11 की लेयर है। स्मार्टफोन में 6.43 इंच (1,080x2,400) का फुल-एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 90Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले की पिक्सल डेनसिटी 409ppi है और यह HDR10+ सर्टिफिकेशन, गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। OnePlus Nord CE 2 5G में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 900 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8GB तक LPDDR4X रैम का सपोर्ट मिलता है। 

बात करें फोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की, तो OnePlus Nord CE 2 5G में 0.7 माइक्रोमीटर पिक्सल साइज और f/1.7 अपर्चर लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसे सपोर्ट करने के लिए 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन में तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर वाला सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो EIS सपोर्ट के साथ है। ये वही सेंसर है, जिसे OnePlus 9RT में इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 2 5G में 128GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए स्‍टोरेज को 1 टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो डिवाइस 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.2, NFC, GPS और A-GPS सपोर्ट के साथ आती है। 3.5mm का हेडफोन जैक भी दिया गया है। यह स्‍मार्टफोन 4,500mAh के साथ आता है। USB टाइप C पोर्ट पर 65W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग के जरिए बैटरी को तेजी से चार्ज किया जा सकता है। OnePlus Nord CE 2 5G का वजन 173 ग्राम है।

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Very good battery life
  • Expandable storage
  • Wide 5G band coverage
  • Vivid display
  • Cameras are decent for stills
  • Bad
  • No alert slider
  • Average video recording performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 900

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.